ETV Bharat / state

लोगों ने यमुना नदी में की मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित, दिल्ली सरकार के आदेश की उड़ाई धज्जियां

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Oct 24, 2023, 2:54 PM IST

People flouted order of Delhi government
People flouted order of Delhi government

दिल्ली में लोगों ने मंगलवार को यमुना नदी में मूर्तियां न विसर्जित करने के आदेश की धज्जिया उड़ाई. यहां लोगों ने इसका ठीकरा सरकार पर फोड़ते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की थी, इसलिए यमुना नदी में मूर्तियां विसर्जित की जा रही हैं.

लोगों ने आदेश की उड़ाई धज्जियां

नई दिल्ली: नवरात्रि में मां भगवती की विधिवत पूजा के बाद आज लोग दशहरा का पर्व मना रहे हैं. वहीं दिल्ली में लोग मां दुर्गा की पूजा कर मंगलवार को मूर्ति विससर्जित करने निकले. इस दोरान घाटों पर लोगों को मूर्ति विसर्जित करने से रोकने किसी सिविल डिफेंस मार्शल के मौजूद न होने के चलते लोगों ने यमुना घाट पर मूर्ति विसर्जित की.

यहां के बुराड़ी जगतपुर यमुना घाट पर लोगों में मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया. लोगों ने कहा कि दिल्ली सरकार की तरफ से इसके लिए कोई इंतजाम किए गए हैं. न ही किसी को रोकने के लिए कोई बैरियर आदि लगाया गया है, इसलिए उन्होंने मूर्ति विसर्जन किया. इससे पहले हर साल यमुना घाटों पर सिविल डिफेंस मार्शल की तैनाती की जाती थी और लोग कृत्रिम तालाबों में मूर्ति विसर्जन किया करते थे. साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए यहां कोई भी इंतजाम नहीं गए हैं, जिससे इस दौरान कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है.

बता दें कि दिल्ली सरकार ने यमुना नदी में मूर्ति आदि के विसर्जन को लेकर सख्त आदेश दिया हुआ है कि जो भी यमुना में मूर्ति विसर्जन करेंगे उनपर जुर्माने के साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसके बावजूद लोगों ने आदेश को दरकिनार करते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाई.

यह भी पढ़ें-Vijayadashami 2023: दशहरे के मौके पर दिल्ली में पुतलों की मांग बढ़ी, जानें क्या है कारण

यह भी पढ़ें-Farewell To Mother Goddess: दिल्ली के चितरंजन पार्क में सिंदूर खेला के साथ देवी दुर्गा को दी गई विदाई

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.