ETV Bharat / sports

मिजोरम सरकार ने लालरेम्सियामी को मुख्य हॉकी कोच बनाया

author img

By

Published : Aug 20, 2021, 3:30 PM IST

Mizoram government  Lalremsiami  hockey coach  मिजोरम सरकार  लालरेम्सियामी  हॉकी कोच  भारतीय महिला हॉकी टीम  महिला ओलंपियन लालरेम्सियामी  Hockey Coach  Indian Women Hockey Team  Women Olympian Lalremsiami  टोक्यो ओलंपिक 2020
भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य लालरेम्सियामी

टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य लालरेम्सियामी को मिजोरम खेल और युवा सेवा मंत्रालय ने ग्रुप ए अधिकारी के तौर पर मुख्य कोच नियुक्त किया है.

आइजोल: टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य लालरेम्सियामी को मिजोरम खेल और युवा सेवा मंत्रालय ने ग्रुप ए अधिकारी के तौर पर मुख्य कोच नियुक्त किया है.

मिजोरम सरकार ने गुरुवार को लालरेम्सियामी को ग्रुप ए की नौकरी देने की पेशकश की थी. मिजोरम की पहली महिला ओलंपियन लालरेम्सियामी को सहायक निदेशक पदक के समकक्ष ग्रुप ए की नौकरी दी गई है.

यह भी पढ़ें: टोक्यो पैरालंपिक हमारा अब तक का सबसे अच्छा खेल होगा : गुरशरण सिंह

मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने ट्वीट किया, यह घोषणा करते हुए फख्र हो रहा है कि मिजोरम सरकार ने राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और टोक्यो ओलंपिक में प्रदेश की इकलौती ओलंपियन लालरेम्सियामी को खेल और युवा सेवा विभाग के तहत मुख्य कोच के रूप में ग्रुप ए की नौकरी देने का फैसला किया है.

इससे पहले उनके गृहनगर कोलासिब में उन्हें 691.85 वर्गमीटर का भूखंड भी आवंटित किया गया. राज्य सरकार ने उन्हें 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की थी, जिसमें से 10 लाख रुपए उनकी मां को दिए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: कोच लेंगर के साथ बातचीत हुई, टीम उनके साथ काम करेगी : पेन

लालरेम्सियामी 25 अगस्त को मिजोरम पहुंचेंगी. राज्य के खेल निदेशक लालसांगलियाना ने कहा, 26 अगस्त को उनके सम्मान में वानापा हॉल में विशेष कार्यक्रम रखा जाएगा. उसी दौरान उन्हें बाकी 15 लाख रुपए, नियुक्ति पत्र और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे.

मिजोरम से लालरेम्सियामी पहली महिला ओलंपियन हैं. प्रदेश से आखिरी ओलंपियन सी लालरेम्सांगा थे, जिन्होंने साल 1992 बार्सीलोना और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भाग लिया था.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.