ETV Bharat / sports

FIFA World Cup 2022 : बॉलीवुड में फुटबॉल पर आधारित फिल्मों का भी रहा है जलवा

author img

By

Published : Nov 18, 2022, 4:21 PM IST

FIFA World Cup 2022  Films based on football  football films  FIFA World Cup 2022 Football News  FIFA World Cup 2022 news  FIFA World Cup photos  FIFA World Cup videos  FIFA World Cup 2022 schedule  fifa world cup 2022 updates  फीफा विश्व कप 2022 फुटबॉल समाचार  फीफा वर्ल्ड कप 2022 की खबर  फीफा विश्व कप की तस्वीरें  फीफा विश्व कप वीडियो  फीफा वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल  फीफा विश्व कप 2022 अपडेट  फीफा विश्व कप 2022  फुटबॉल पर आधारित फिल्में  फुटबॉल फिल्में
FIFA World Cup 2022

कतर में 20 नवम्बर से 18 दिसंबर 2022 तक खेले जाने वाले फीफा विश्व कप फुटबॉल 2022 (FIFA World Cup 2022) के बड़े टूर्नामेंट को लेकर लोगों में काफी रोमांच है.

नई दिल्ली : फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के लिए उल्टी गिनती चालू है. इसका आयोजन 20 नवंबर 2022 से 18 दिसंबर 2022 तक कतर में होने जा रहा है. फुटबॉल दुनिया का सबसे बड़ा खेल है और दुनियाभर के ज्यादातर देश इस खेल को खेलते हैं. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर ऐसी फिल्में लेकर आएं हैं, जिनको देखकर आप भी फुटबॉल के दीवाने हो जाएंगे.

धन धाना धन गोल (2007)
फुटबॉल पर आधारित जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु अभिनीत यह फिल्म साल 2007 में आई थी. इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था. फिल्म में जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु, के अलावा अरशद वारसी,और बोमन इरानी आदि नजर आए.

सिकंदर (2009)
पीयूष झा द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिकंदर' आतंकवाद, राजनीति और खेल के ऊपर आधारित है. फिल्म में सिकंदर फुटबॉल खिलाड़ी बनना चाहता है, लेकिन वह कश्मीर की गंदी राजनीति का शिकार बन जाता है. यह फिल्म कश्मीर में फैले आतंकवाद की समस्या को भी सामने लाती है. इस फिल्म में आर. माधवन, संजय सूरी, परजान दस्तूर और आएशा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं.

FIFA World Cup 2022  Films based on football  football films  FIFA World Cup 2022 Football News  FIFA World Cup 2022 news  FIFA World Cup photos  FIFA World Cup videos  FIFA World Cup 2022 schedule  fifa world cup 2022 updates  फीफा विश्व कप 2022 फुटबॉल समाचार  फीफा वर्ल्ड कप 2022 की खबर  फीफा विश्व कप की तस्वीरें  फीफा विश्व कप वीडियो  फीफा वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल  फीफा विश्व कप 2022 अपडेट  फीफा विश्व कप 2022  फुटबॉल पर आधारित फिल्में  फुटबॉल फिल्में
सिकंदर

बेंड इट लाइक बेकहम (2009)
फुटबॉल पर आधारित यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन गुरिंदर चड्ढा ने किया है. ब्रिटिश पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म इग्लिश और हिंदी दोनों भाषा में है.

द गोल (1999)
दिग्गज कलाकार इरफान खान अभिनीत यह फिल्म साल 1999 में आई थी. इस फिल्म का निर्देशन गुल बहार सिंह ने किया था. इस फिल्म को पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है.

FIFA World Cup 2022  Films based on football  football films  FIFA World Cup 2022 Football News  FIFA World Cup 2022 news  FIFA World Cup photos  FIFA World Cup videos  FIFA World Cup 2022 schedule  fifa world cup 2022 updates  फीफा विश्व कप 2022 फुटबॉल समाचार  फीफा वर्ल्ड कप 2022 की खबर  फीफा विश्व कप की तस्वीरें  फीफा विश्व कप वीडियो  फीफा वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल  फीफा विश्व कप 2022 अपडेट  फीफा विश्व कप 2022  फुटबॉल पर आधारित फिल्में  फुटबॉल फिल्में
द गोल

हिप हिप हुर्रे (1984)
ये (हिप हिप हुर्रे) फिल्‍म बतौर निर्देशक प्रकाश झा की पहली फिल्‍म थी. यह 1 जनवरी 1984 को रिलीज हुई थी. इस फिल्‍म का पाइलट एक कंप्‍यूटर इं‍जीनियर पर बुना गया था जो अस्‍थाई तौर पर रांची के एक स्‍कूल में स्पोर्ट्स कोच की जॉब करने लगता है. और धीरे-धीरे वो वहां की फुटबॉल टीम को जीत दिलवाता है.

यह भी पढ़ें : फीफा विश्व कप 2022 : इतिहास बनाने जा रहीं हैं 3 महिला रेफरी, पहली बार दिखेगा ऐसा नजारा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.