ETV Bharat / sports

CROATIA VS MOROCCO : क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराया, 24 साल बाद हासिल किया तीसरा स्थान

author img

By

Published : Dec 17, 2022, 8:30 PM IST

Updated : Dec 17, 2022, 11:09 PM IST

CROATIA VS MOROCCO  क्रोएशिया vs चुनौती  FIFA World cup 2022  फीफा विश्व कप 2022
CROATIA VS MOROCCO

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup) में तीसरे स्थान के मुकाबले में क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हरा दिया है.

दोहा : फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup) में तीसरे स्थान के मुकाबले में क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही क्रोएशिया टूर्नामेंट में तीसरे और मोरक्को चौथे स्थान पर रहा. क्रोएशिया की टीम 2018 में हुए पिछले वर्ल्ड कप में उपविजेता रही थी.

तीसरे स्थान का मुकाबला सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों के बीच होता है. क्रोएशिया 24 साल बाद तीसरा स्थान हासिल की है. इससे पहले क्रोएशिया साल 1998 में नीदरलैंड को 2-1 से हराकर तीसरे स्थान पर रही थी.

  • Congratulations, guys. CONGRATULATIONS! 👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏#CROMAR #FIFAWorldCup #Qatar2022 #Family #Vatreni❤️‍🔥 pic.twitter.com/sPlfr6cW46

    — HNS (@HNS_CFF) December 17, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

हाफ टाइम तक क्रोएशिया 2-1 से आगे
मुकाबले के हाफ टाइम तक मोरक्को के खिलाफ क्रोएशिया 2-1 से आगे है. क्रोएशिया के लिए पहला गोल सातवें मिनट में ग्वार्डिओल ने दागा. इसके बाद नौवें मिनट में मोरक्को के अशरफ दारी ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. 42वें मिनट में क्रोएशिया के मिस्लाव ओर्सिक ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई.

क्रोएशिया के लिए मिस्लाव ओर्सिक ने किया दूसरा गोल
मुकाबले के 42वें मिनट में क्रोएशिया ने अपना दूसरा गोल दागकर मैच में बढ़त हासिल कर ली है. क्रोएशिया के लिए मिस्लाव ओर्सिक ने ये गोल दागा. इसके बदौलत क्रोएशिया मैच में 2-1 से आगे है.

  • ORSIC 🤯 WHAT A GOAL!!!

    — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 17, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मोरक्को के लिए अशरफ दारी ने किया पहला गोल
दो मिनट बाद ही मोरक्को ने अपना पहला गोल दागकर मैच में बराबरी कर ली. 9वें मिनट में मोरक्को के लिए अशरफ दारी ने ये गोल दागा. इसके बदौलत मोरक्को ने मैच 1-1 से बराबर किया.

  • AN INSTANT EQUALISER FROM MOROCCO!!!

    — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 17, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

क्रोएशिया के लिए जोस्को ग्वार्डिओल ने किया पहला गोल
मैच में क्रोएशिया टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया, जिसका फायदा उन्हें 7वें मिनट में मिला. क्रोएशिया ने मैच का पहला गोल दागा. यह सफलता जोस्को ग्वार्डिओल को मिली. इसके बदौलत क्रोएशिया ने मैच में 1-0 की बढ़त बनाई.

  • Gvardiol puts Croatia ahead!!!

    — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 17, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन
क्रोएशिया : डोमिनिक लिवाकोविक (गोलकीपर), जोसिप सुतालो, लुका मोड्रिक, ग्वर्डिओल. जोसिप स्टैनिसिक, इवान पेरिसिच, कोवासिच, लोवरो मेजर, मिस्लाव ओर्सिक, मार्को लिवाजा, आंद्रेज क्रामरिक.

मोरक्को : यासिन बोनो, अशरर्फ हकीमी, अशरफ दारी,जवाद अल यामिक, याहिया अत्तियात अल्लाह, सोफियान अमरबात, अब्देलहामिद साबिरी, बिलाल एल खन्नौस, हकीमी जिएच, एन-नेसरी.

दोनों टीमें इस विश्व कप में दूसरी बार आमने-सामने है. पहला मैच 0-0 से ड्रॉ रहा था. फीफा रैंकिंग में क्रोएशिया की टीम 12वें और मोरक्को 22वें स्थान पर है. दोनों टीमों का डिफेंस मजबूत है. मोरक्को की टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल तक एक भी गोल नहीं हुआ था. कनाडा से हुए ग्रुप मैच में मोरक्को के खिलाफ एक गोल हुआ था. वहीं, क्रोएशिया के खिलाफ ग्रुप दौर के तीन, प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल के मैचों को मिलाकर तीन गोल हुए हैं.

आखिरी विश्व कप खेल रहे क्रोएशिया के कप्तान लूका मॉड्रिच अभी तक कोई गोल नहीं कर पाए हैं. क्रोएशिया के पास 24 साल बाद तीसरे स्थान पर रहने का मौका है. क्रोएशिया साल 1998 में नीदरमलैंड्स को 2-1 से हराकर तीसरे स्थान पर रही थी. वहीं, मोरक्को पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी और वो विश्व कप में तीसरा स्थान जीत कर इतिहास रचने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें : कतर में हर तरफ दिख रहा अर्जेंटीना के प्रशंसकों का जोश और जुनून, वर्ल्ड कप देखने के लिए लोगों ने पार की हदें

Last Updated :Dec 17, 2022, 11:09 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.