ETV Bharat / sports

IPL 2024 : अगर ऐसा हुआ तो धोनी मैदान पर नहीं बल्कि दर्शकों के बीच IPL देखते आएंगे नजर

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Oct 31, 2023, 12:31 PM IST

mahendra singh dhoni
महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी खेलते नजर आएंगे या नहीं यह उन्होंने खुद बता दिया है. फैंस इस खबर को पढ़ने के बाद फैंस निराश भी हो सकते हैं और खुश भी.

नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी के लिए प्रशंसकों का प्यार उमड़-उमड़ कर आता है. ऐसा क्रिकेटर जिसके प्रशंसकों को यह डर हमेशा सताता रहता है कि कहीं वे संन्यास न ले लें. प्रशंसक चाहते हैं कि उनको हमेशा मैदान पर देखा जाए. महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2024 के खेलने की खबर के बीच फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं कि वह क्या नया करने जा रहे हैं. धोनी ने खुद ही इसका जवाब दे दिया है.

  • MS Dhoni said "I am trying my best to play in IPL 2024, just had knee surgery, if everything goes well then definitely" pic.twitter.com/fJn7aydz5T

    — Johns. (@CricCrazyJohns) October 31, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

महेंद्र सिंह धोनी से एक इंटरव्यू में आईपीएल 2024 के खेलने के बारे में बता दिया है. जब उनसे सवाल किया गया तो महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि मैं आईपीएल 2024 में खेलने के लिए पूरी कोशिश करुंगा. अभी मेरी घुटने की सर्जरी हुई है अगर सब कुछ ठीक रहा तो जरूर खेलूंगा. लेकिन, अगर मैं फिट नहीं हो पाया तो मैं दर्शकों के साथ आईपीएल देखूंगा.

  • MS Dhoni said, "I just had knee surgery, if everything goes right, you'll see me playing the IPL one year at a time. If not, I'll watch the match with fans (smiles)". pic.twitter.com/j7Iu6XmGHZ

    — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 30, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की जून में घुटने की सर्जरी हुई थी. यह सर्जरी कोकिला बेन अस्पताल में हुई थी. धोनी एक कैच पकड़ते घुटने में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें खेलने में काफी दिक्कत हुई थी. हालांकि धोनी ने आईपीएल का एक मैच भी नहीं छोड़ा था. और अपनी टीम को 2023 का खिताब दिलाया था अब 2024 तक वह पूरी तरह तैयार हो पाते हैं या नहीं इसपर फैंस की नजर रहेगी. हालांकि धोनी एक बार कह चुके हैं कि यह संन्यास लेने का सही समय है.

यह भी पढ़ें : Cricket world cup 2023: पाकिस्तानी विकेटकीपर ने कोहली को दी दुआएं, बोले- मेरे दिल में उनके लिए प्यार
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.