ETV Bharat / sports

IPL 2022: रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

author img

By

Published : Mar 28, 2022, 12:05 PM IST

Rohit Sharma Fined  IPL 2022  Slow over Rate  Mumbai Indians vs Delhi Capitals  Ipl news  Sports News  Cricket News  रोहित शर्मा पर जुर्माना  आईपीएल 2022  क्रिकेट की खबर  आईपीएल की लेटेस्ट अपडेट
Rohit Sharma Fined

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लिए यह मैच दोहरे नुकसान वाला रहा. पहले टीम हार गई, बाद में उनके ऊपर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया गया.

मुंबई: मुंबई इंडियंस पर रविवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है.

आईपीएल ने एक बयान में कहा, आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित सीजन का यह टीम का पहला अपराध था. इसलिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया. अक्षर पटेल और ललित यादव की शानदार पारियों ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2022 में अपने शुरुआती गेम में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया.

यह भी पढ़ें: IPL 2022, 4th Match: आज लखनऊ और गुजरात करना चाहते हैं धमाकेदार शुरुआत

पटेल और ललित यादव के बीच सिर्फ 30 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी की बदौलत दिल्ली ने 18.2 ओवर में 177 रन बना लिए. मैच के बाद बोलते हुए रोहित शर्मा ने कहा, मैंने सोचा था कि यह एक अच्छा स्कोर था. यह ऐसी पिच नहीं लग रही थी, जहां आप शुरुआत में 170 प्लस प्राप्त कर सकें. बस हमारे अनुसार गेंदबाजी नहीं हुई. हम हमेशा कड़ा प्रयास करने को तैयार रहते हैं चाहे वह पहला गेम हो या आखिरी गेम, हम हर गेम जीतना चाहते हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.