ETV Bharat / sports

MS Dhoni Uttarakhand Visit: अपने पैतृक गांव पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, कुलदेवता के किये दर्शन, देखें EXclusive video

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Nov 15, 2023, 3:58 PM IST

Updated : Nov 15, 2023, 6:06 PM IST

M Singh Dhoni Uttarakhand Visit
अपने पैतृक गांव पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

Mahendra Singh Dhoni native village Lwali क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज अल्मोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे. यहां महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी, बेटी जीवा के साथ कुलदेवता के दर्शन किये. बीते रोज ही महेंद्र सिंह धोनी नैनीताल पहुंचे थे.

अपने पैतृक गांव पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

देहरादून (उत्तराखंड): आज से विश्व कप 2023 के सेमीफाइल मुकाबले शुरू हो गये हैं. विश्व कप 2023 का सेमीफाइल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दे रहा है. इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उत्तराखंड अल्मोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे. अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे पहले कुलदेवता के दर्शन किये. कुलदेवता के दर्शन करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना की.

MS Dhoni Uttarakhand Visit:
अपने गांव पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

भारततीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ कुमाऊं के भ्रमण पर हैं. बुधवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने पैतृक गांव जैंती के ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे. महेंद्र सिंह धोनी ने गांव के मंदिरों में ईष्ट देव की पूजा अर्चना की. इस दौरान ग्रामीणों ने धोनी दंपति का भव्य स्वागत किया. जिसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे.ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले अपने परिजनों के साथ 2003 में गांव आए थे. 20 साल बाद वह दोबारा गांव आए हैं. उन्होंने बताया इस दौरान ग्रामीणों की धोनी से काफी मुद्दों पर बातचीत भी हुई. महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है. ग्रामीणों व युवाओं ने उनके साथ जमकर तस्वीरें भी खींची.

MS Dhoni Uttarakhand Visit:
महेंद्र सिंह धोनी ने कुलदेवता के किये दर्शन

बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं. महेंद्र सिंह धोनी बीते रोज ही पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरे थे. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी नैनीताल के मेस आर्मी गेस्ट हाउस में रुके. आज महेंद्र सिंह धोनी अल्मोड़ा पहुंचे. यहां से धोनी अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे. परिवार संग अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी ने ईष्ट देव के दर्शन किया. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कामना की.

MS Dhoni Uttarakhand Visit:
महेंद्र सिंह धोनी

पढ़ें-कीवियों से 2019 सेमीफाइनल की हार का बदला लेने उतरेगी ब्लू

विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय फैंस का जुनून सातवें आसमान पर है. दोनों टीमें विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भी भिड़ी थी, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन आज टीम इंडिया के पास मैच को जीतकर हिसाब चुकता करने का सुनहरा मौका है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का मैच खेला जा रहा है. जिसमें भारत की धमाकेदार शुरुआत हुई है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी इस मुकाबले पर नजर है.

MS Dhoni Uttarakhand Visit:
महेंद्र सिंह धोनी का इंतजार करते ग्रामीण

पढ़ें- परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे 'माही', करेंगे कैंची धाम के दर्शन, वाइफ साक्षी का बर्थडे भी करेंगे सेलिब्रेट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ अभी कुछ दिन उत्तराखंड में रहेंगे. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगे. इसके साथ ही वे यहां परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. सूत्रों से जानकारी मिली है कि एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सरप्राइज तैयार किया है. साक्षी का जन्मदिन 19 नवंबर को है. ऐसे में माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी साक्षी का जन्मदिन उत्तराखंड में ही मना सकता है.

Last Updated :Nov 15, 2023, 6:06 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.