ETV Bharat / international

कोविड: 19 : लंदन शहर नगर निगम ने भारत को दिया 25 हजार पाउंड का दान

author img

By

Published : May 28, 2021, 9:41 AM IST

लंदन शहर नगर निगम
लंदन शहर नगर निगम

कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करते हुए लंदन शहर नगर निगम ने 25 हजार पाउंड (करीब 25 लाख रुपये) का दान दिया और अन्य संस्थानों से भी मदद की अपील की.

लंदन : कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करते हुए लंदन शहर नगर निगम ने गुरुवार को 25 हजार पाउंड (करीब 25 लाख रुपये) का दान दिया और अन्य संस्थानों से भी मदद की अपील की.

लंदन शहर नगर निगम ने यह मदद कोरोना वायरस पर बनी आपदा आपात समिति (डीईसी) की अपील पर की है जो भारत को चिकित्सा आपूर्ति, इलाज सुविधा और रणनीतिक मदद पहुंचा रही है. लंदन शहर नगर निगम की वित्त मामलों की समिति के अध्यक्ष जेमी इंघाम क्लार्क ने कहा, शहर के भारत के साथ लंबे और मजबूत संबंध है और उस देश की स्थिति बहुत चिंताजनक है. महामारी की वजह से वहां के लोगों को अति आवश्यक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की कोशिश करने की जरूरत है.

पढ़ें :भारतीय स्वास्थ्य कर्मियों ने यूएई सरकार से जल्द वापसी का किया आग्रह

उन्होंने कहा,मैं शहर या पूरी राजधानी में मौजूद कारोबारों या संगठनों से आह्वान करूंगा कि जो सक्षम हैं वे योगदान करें और डीईसी की अपील पर दान के हमारे अभियान में शामिल हों. यह वास्तव में भारत में लोगों के जीवन में बदलाव लाएगा और महामारी की वजह से मुश्किल का सामना कर रही वहां की आबादी को राहत देगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.