ETV Bharat / city

वेलकम इलाके में Double Murder से सनसनी, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू गोदकर की हत्या

North East Delhi के वेलकम इलाके में सास और बहू की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है. उनके बेटे घूमने के लिए नैनीताल गए हुए थे. उन्होंने जब मंगलवार तड़के तीन बजे घर का दरवाजा खोला तो दोनों की लाश पड़ी मिली. आशंका है लूट का विरोध करने पर हत्या की गई है.

16113748
16113748

Published : August 16, 2022 at 10:22 AM IST

|

Updated : August 16, 2022 at 10:49 AM IST

Choose ETV Bharat

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) के वेलकम इलाके में मंगलवार तड़के सास-बहू की हत्या से सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस को शक है कि बदमाशों ने पहले लूटपाट की और इसका विरोध करने पर दोनों की हत्या कर दी. मृतक की पहचान सास विमला देवी (70) जबकि उनकी बहू डॉली देवी (45) के तौर पर हुई है.

वारदात वेलकम थाना क्षेत्र के सुभाष पार्क गली नंबर 12 में हुई है. पुलिस के मुताबिक डॉली देवी के दोनों बेटे सार्थक राय और शशांक राय घूमने के लिए तीन दिन पहले ऋषिकेश और मसूरी गए थे. जब वे मंगलवार तड़के तीन बजे अपने घर पहुंचे और दरवाजा खोला तो सास और बहू का खून से लथपथ शव पाया. घर की अलमारी टूटी हुई थी. इससे आशंका है कि लूटपाट का विरोध करने पर महिलाओं की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. मृतका के दोनों बेटे पूजा सामग्री का कारोबार करते हैं.

वेलकम इलाके में सास-बहू की चाकू गोदकर निर्मम हत्या

ये भी पढ़ेंः पत्नी के साथ जा रहे बाइक सवार का चाइनीज मांझा से कटा गला, हालत गंभीर

हालांकि दोनों सास-बहू की हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पड़ोसियों का कहना है कि पूरा परिवार काफी मिलनसार था और उनकी कभी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की कुछ पहचान हो सके. वहीं पुलिस का मानना है कि इस वारदात को किसी जानकार नहीं अंजाम दिया है.

Last Updated : August 16, 2022 at 10:49 AM IST