ETV Bharat / city

बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग

author img

By

Published : Jun 22, 2022, 1:43 PM IST

cleanliness-of-bad-yamuna-river-started-in-delhi-wazirabad-area-demand-to-connect-ghats-with-main-stream

दिल्ली में यमुना की बदहाली की किसी से छुपी नहीं है. यमुना घाट काफी बदहाल हैं. यमुना किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है. सरकार ने अब यमुना की सफाई कराने का काम शुरू कर दिया है.

नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना की बदहाली की किसी से छुपी नहीं है. यमुना घाट बदहाल हैं. यमुना किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है. सरकार ने अब यमुना की सफाई कराने का काम शुरू कर दिया है.

यमुना किनारे रहने वाले लोगों की मांग है कि यमुना को साफ करने के साथ-साथ घाटों का भी उद्धार किया जाए और राम घाट व काली घाट पर बहने वाली यमुना को मुख्य धारा से जोड़ा जाए.

बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग

यमुना किनारे रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके जीवन का आधा हिस्सा यमुना किनारे रहते हुए बीत गया. यमुना के हालात इससे बदतर उन्होंने जीवन में पहले कभी नहीं देखा. हर बार त्योहार पर आस्था के नाम पर हजारों श्रद्धालु यहां पर आते हैं.

बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग
बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग

जेठ दशहरे पर स्नान करने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं. लोग यमुना में दूसरे राज्यों से भी स्नान करने के लिए आते हैं. लेकिन यमुना का यह किनारा मुख्यधारा से कटा हुआ है. जिसमें गंदगी का अंबार लगा हुआ है. जिसकी अब सफाई शुरू की गई है.

बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग
बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग

2013 में से लेकर अब तक करीब 10 सालों में यमुना की सफाई दो बार ही हुई है. लोगों का कहना है कि चलो अब यमुना की सफाई तो हो रही है. अब लोग यहां पर आस्था की डुबकी लगा सकेंगे.

बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग
बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग

सरकार यमुना सफाई के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन यमुना की सफाई के लिए कोई काम नहीं किया जाता है. अब उम्मीद है कि सरकार यमुना की सफाई पर काम होगा और मुख्यधारा से यमुना किनारे बने रामघाट व अन्य घाटों को जोड़ने की कोशिश भी की जाएगी.

बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग
बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग

यमुना पूरी तरह से सूख चुकी है. लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है. इस पर पर्यावरणविदों का कहना है कि अब जल संरक्षण के लिए नदियों का भी संरक्षण करना होगा.

बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग
बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग

यमुना के संरक्षण से दिल्ली का भू-गर्भीय जलस्तर बढ़ेगा. इसलिए दिल्ली में गहराते जल संकट को दूर करने के लिए नदियों व तालाबों में प्राकृतिक रूप से जल संचय करना होगा.

बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग
बदहाल यमुना की दिल्ली के वज़ीराबाद इलाक़े में सफ़ाई शुरू, घाटों को मुख्य धारा से जोड़ने की मांग
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.