ETV Bharat / city

यमुना तट पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान, केजरीवाल पर साधा निशाना

author img

By

Published : Apr 12, 2022, 10:11 PM IST

बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार यमुना तट पर स्वच्छता अभियान चलाया. महा आरती का आयोजन किया गया था. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और मनोज तिवारी ने यमुना में गंदगी के लिए केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा.

यमुना तट
यमुना तट

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में 7 से 20 अप्रैल तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजन कर रही है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को यमुना की सफाई व आरती का कार्यक्रम किया. उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार, दूसरा पुस्ता यमुना तट पर यमुना सफाई और महा आरती का कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, विधायक मोहन सिंह, जिला अध्यक्ष मोहन गोयल और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत में बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने पहले यमुना तट पर सफाई अभियान चलाया और यमुना के किनारे पर घुसकर यमुना की सफाई की और कार्यक्रम के बाद यमुना तट पर यमुना को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया.

इस मौके पर बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की गंदगी को लेकर केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार ने यमुना की सफाई के लिए दिल्ली सरकार को बजट भी दिया. लेकिन, उसके बाद दिल्ली सरकार ने यमुना को स्वच्छ और दिल्ली को स्वच्छ बनाने का अपना वादा पूरा नहीं किया. अब भारतीय जनता पार्टी को स्वच्छ बनाने का अभियान चला रही है. वहीं सांसद मनोज तिवारी ने भी यमुना की गंदगी को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा.

आदेश गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार यमुना तट पर स्वच्छता अभियान चलाया.

#YamunaRiver : यमुना की सफाई पर पानी की तरह बहा पैसा, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात

आईटीओ स्थित यमुना घाट पर सफाई अभियान में दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी पहुंचे

आईटीओ स्थित यमुना घाट पर सफाई अभियान में दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी पहुंचे. जहां पर उन्होंने कहा कि यमुना के किनारे खड़ा होना मुश्किल हो रहा है यह काफी दुखद है कि यमुना अभी तक स्वच्छ अविरल निर्मल नहीं हो सकी है. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वाे यहां आएं और एक डुबकी जरूर लगाएं. जिससे कि पता चल सके कि यमुना कितनी दूषित हो गई है तब जाकर एहसास होगा कि यमुना नदी की आज क्या गति बना दी गई है.

आईटीओ के पास सफाई अभियान.
आईटीओ के पास सफाई अभियान.
आईटीओ पर सफाई करते भाजपा नेता.
आईटीओ के पास यमुना की सफाई करते भाजपा नेता.

दिल्ली के कालिंदीकुंज यमुना घाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सफाई

दिल्ली के कालिंदीकुंज यमुना घाट पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे जिन्होंने घंटों तक यमुना किनारे साफ सफाई की. इस दाैरान जय श्री राम और यमुना मैया की जय कारे लगाए. सफाई अभियान के बाद मंगलवार शाम को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा यमुना मैया की आरती की. इस दौरान दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी उपस्थित रहे. साथ ही इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

आरती करते भाजपा नेता.
आरती करते भाजपा नेता.
कालिंदीकुंज में सफाई करते भाजपा कार्यकर्ता.
कालिंदीकुंज में सफाई करते भाजपा कार्यकर्ता.

बता दें दिल्ली के यमुना की बदहाली लंबे समय से बनी हुई है जिस के उत्थान को लेकर कई बार दावे और वादे पॉलिटिकल पार्टियों के द्वारा किया गया हैं लेकिन अभी तक यमुना की स्थिति बदहाल है स्थिति जस की तस है फिलहाल भी दिल्ली की यमुना कालिंदी कुंज आते-आते बिल्कुल मैली और नाले में तब्दील हो जाती हैं और ना के बराबर पानी यहां पर दिख रहा है. हालांकि यमुना की बेहतरी और उत्थान को लेकर बीते दिनों केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के द्वारा यह दावा किया गया है कि जो कार्य दिल्ली के यमुना के उत्थान के लिए किए जा रहे हैं उसके फल स्वरुप अगले साल तक दिल्ली के यमुना के पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा दावा किया गया है कि 2024 तक दिल्ली की यमुना को साफ सुथरा कर दिया जाएगा जिसके बाद इसमें दिल्ली वाले डुबकी लगा सकेंगे और वे खुद इस में डुबकी लगाएंगे.

गीता कॉलोनी घाट पर पांच विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं ने घंटों घाटों की सफाई की

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी घाट पर पांच विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं ने घंटों घाटों की सफाई की साथ ही जमुना आरती में भी शामिल हुए. इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्व मेयर निर्मल जैन, निगम पार्षद संदीप कपूर, गोविंद अग्रवाल, रमेश चंद्र गुप्ता, संजय गोयल शाहपुरा, जिला बीजेपी अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, बीजेपी नेता डॉ अनिल गोयल, कमल कांत के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

गीता कालाेनी के पास यमुना की सफाई की गयी.
गीता कालाेनी के पास यमुना की सफाई की गयी.
यमुना किनारे आरती कार्यक्रम.
यमुना किनारे आरती कार्यक्रम.

यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए बीजेपी नेताओं ने कहा कि यमुनोत्री से निकलने वाली यमुना दिल्ली आकर गंदे नाले में तब्दील हो जाती है इसके लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है. दिल्ली के शिविरों से निकलने वाला गंदा पानी यमुना में बहाया जाता है जो यमुना के प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह है. भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार की तरफ से इन सीवर के पानी को यमुना में जाने से पहले ट्रीटमेंट करने का कोई उपाय नहीं किया गया जिसकी वजह से यमुना लगातार प्रदूषित हो रही है. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की तरफ से भेजा गया पैसा भी आम आदमी के पार्टी के नेता डकार जाते हैं हालत यह है कि यमुना के आसपास रहना तो दूर यमुना के पास से गुजर ना भी मुश्किल हो गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.