ETV Bharat / city

दिल्ली की ओर बढ़ रहा हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, हरियाणा के इस जिले में 100 एकड़ फसल जलमग्न

author img

By

Published : Aug 1, 2021, 3:50 AM IST

पहाड़ों में हो रही बारिश के बाद यमुना का जलस्तर (Yamuna River Water Level) लगातार बढ़ रहा है, जिससे यमुना से लगते निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

फसल जलमग्न
फसल जलमग्न

नई दिल्ली/सोनीपत: पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. दो दिन पहले हथिनी कुंड बैराज (Yamunanagar HathniKund Barrage) से कई लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है, जो धीरे-धीरे दिल्ली (Delhi Flood Alert) की ओर बढ़ रहा है. साथ ही यमुना का पानी हरियाणा के निचले इलाकों में भी पहुंचना शुरू हो गया है. सोनीपत में यमुना से लगते क्षेत्र में भी जलस्तर बढ़ने लगा है, जो आम लोगों की चिंता बढ़ा रहा है.

ये भी पढ़िए: यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

ईटीवी भारत की टीम यमुना से लगते बड़ोली गांव में पहुंची. जहां हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी का असर देखने को मिला. किसानों ने बताया कि यमुना का जल स्तर बढ़ने से उनकी 100 एकड़ में फैली गन्ने और धान की फसल(100 Acres Crops Submerged) खराब हो गई. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले दिनों में जलस्तर और भी ज्यादा बढ़ सकता है.

फसल जलमग्न

ये भी पढ़िए: कालिंदीकुंज के पास यमुना का बढ़ा जलस्तर, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.