ETV Bharat / bharat

हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम घनी मूंछ वाले पहले CM का खिताब, ये हैं वो मुख्यमंत्री जिन्होंने नहीं रखीं मूंछें

author img

By

Published : Dec 11, 2022, 7:59 PM IST

हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ले ली है. प्रदेश के इतिहास पहली बार घनी मूंछों वाला कोई मुख्यमंत्री बना है. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ लेते ही प्रदेश को पहली बार कोई घनी मूंछों वाला मुख्यमंत्री मिला है. हालांकि इससे पहले के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मूंछें रखते थे, लेकिन वे हल्की मूंछें रखते थे. (CM of Himachal with mustache) (Himachal new CM Sukhvinder Singh Sukhu)

CM of Himachal with mustache
हिमाचल में मूंछों वाले मुख्यमंत्री

शिमला: हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ले ली है. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई. सुखविंदर सिंह सुक्खू के सीएम बनते ही प्रदेश के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है. प्रदेश को पहली बार घनी मूंछों वालों मुख्यमंत्री मिला है. सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी मूछों को लेकर भी चर्चा में हैं. (Sukhvinder Singh Sukhu) (CM of Himachal with mustache) (Himachal new CM Sukhvinder Singh Sukhu)

जयराम ठाकुर को मिली थीं मूंछें हटाने की सलाह: इससे पहले मुख्यमंत्री रहे जयराम ठाकुर भी मूंछें रखते थे, लेकिन बिल्कुल पतली सी. हिमाचल के लोगों ने अब तक जितने भी सीएम देखे, वो बिना मूछों के थे. फिर चाहे हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री यशवंत परमार हों या रामलाल ठाकुर, पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री शांता कुमार हों या फिर प्रेम कुमार धूमल.

Former Chief Minister of Himachal
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. यशवंत सिंह परमार, स्व. ठाकुर राम लाल, स्व. वीरभद्र सिंह.

इसके अलावा 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह भी मूंछ नहीं रखते थे. जब जयराम ठाकुर सीएम बनने की रेस में आए तो उनके समर्थकों ने भी मूछें मुड़वाने की सलाह दी, लेकिन जयराम ठाकुर ने कहा कि मूंछों से समझौता नहीं कर सकते. अब स्थितियां बदली हैं. कांग्रेस सत्ता में आई है और सीएम सुखविंदर सिंह घनी मूंछें रखते हैं. सीएम पद की शपथ लेते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू घनी मूंछें रखने वाले प्रदेश के पहले सीएम बन गए हैं. (CM Contenders in Himachal Pradesh)

Himachal new CM Sukhvinder Singh Sukhu
हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल के बिना मूंछ वाले मुख्यमंत्री: दरअसल जयराम ठाकुर से पहले जो भी हिमाचल का मुख्यमंत्री बना वो मूंछ नहीं रखते थे. फिर चाहे हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री यशवंत परमार हों या रामलाल ठाकुर, पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री शांता कुमार हों या फिर प्रेम कुमार धूमल, इसके अलावा 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह भी मूंछ नहीं रखते थे. यही वजह थी कि टोटकों और अंधविश्वास पर विश्वास रखने वाले समर्थकों ने जयराम ठाकुर को मूंछ साफ करने की सलाह दे दी. (list of himachal CM) (Chief Ministers of Himachal)

Former Chief Minister of Himachal
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर.

ये भी पढ़ें: पिता चलाते थे नेताओं और अधिकारियों की गाड़ी, अब बेटे सुक्खू ने थामा हिमाचल का स्टेयरिंग

ये भी पढ़ें: सुखविंदर सिंह सुक्खू : CR से CM बनने तक का सफर, अब होगी पहाड़ सी चुनौती

ये भी पढ़ें: हिमाचल को मिला एक और राजपूत मुख्यमंत्री, अब तक सिर्फ एक ब्राह्मण चेहरा बना है सीएम

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.