ETV Bharat / bharat

'मुझे पहचानो' उपन्यास के लिए कथाकार संजीव को हिंदी साहित्य अकादमी अवार्ड, देखें पूरी लिस्ट

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Dec 20, 2023, 6:16 PM IST

Updated : Dec 20, 2023, 8:28 PM IST

Sahitya Akademi Awards 2023: साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने बुधवार को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 के विजेताओं की घोषणा की. कथाकार संजीव को इस साल हिंदी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है.

d
d

साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में साहित्य अकादमी ने अलग-अलग 24 भाषाओं के लिए बुधवार को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 की घोषणा कर दी. हिंदी के वरिष्ठ कथाकार संजीव को इस वर्ष के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है. साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के श्रीनिवासराव ने बताया कि साहित्य अकादमी पुरस्कार सभी 24 भारतीय भाषाओं के लिए घोषित किए गए हैं, जिनमें 9 कविता संग्रह, 6 उपन्यास, 5 कहानी संग्रह, 3 निबंध, तथा 1 आलोचना की पुस्तक शामिल है.

पुरस्कारों की अनुशंसा 24 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समिति ने की थी. साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बुधवार को इन्हें अनुमोदित किया गया. हिंदी के लिए संजीव (मुझे पहचानो, उपन्यास), अंग्रेजी के लिए नीलम शरण गौर (रेक्युम इन रागा जानकी, उपन्यास), पंजाबी के लिए स्वर्णजीत सवी (मन दी चिप, कविता संग्रह) और उर्दू के लिए सादिक़ा नवाब सहर (राजदेव की अमराई, उपन्यास) पुरस्कृत किए गए हैं. पुरस्कार में उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, डोगरी , कन्नड़, मराठी और मलयालम जैसे क्षेत्रीय भाषाएं भी शामिल है.

अन्य विजेताओं के नाम:

  1. कविता के लिए पुरस्कृत लेखक: विजय वर्मा (डोगरी), विनोद जोशी (गुजराती), मंशूर बनिहाली (कश्मीरी), सोरोखैबम गंभिनी (मणिपुरी), आशुतोष परिडा (ओडिया), स्वर्णजीत सवी (पंजाबी), गजेसिंह राजपुरोहित (राजस्थानी), अरुण रंजन मिश्र (संस्कृत), विनोद आसुदानी (सिंधि).
  2. उपन्यास के पुरस्कृत लेखक: स्वपनमय चक्रबर्ती (बंग्ला), कृष्णात खोत (मराठी), राजशेखरन (देवीभारती) (तमिल).
  3. पुरस्कृत कहानी-संग्रह: प्रणवज्योति डेका (असमिया), नंदेश्वर दैमारि (बोडो), प्रकाश एस. पर्येंकार (कोंकणी), तारासीन बासकी (तुरिया चंद बासकी) (संताली), टी. पतंजलि शास्त्री (तेलगु).
  4. निबंध के लिए पुरस्कृत लेखक: लक्ष्मीशा तोल्पडि (कन्नड़), बासुकीनाथ झा (मैथिली), युद्धवीर राणा (नेपाली).
  5. आलोचना के लिए: ई.वी. रामकृृष्णन (मलयालम्).

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद का बेटा IPL में सेलेक्ट, 18 साल के स्वास्तिक चिकारा का दिल्ली कैपिटल में हुआ चयन

ये भी पढ़ें: शमी समेत 26 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड, चिराग और सात्विक खेल रत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

Last Updated : Dec 20, 2023, 8:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.