ETV Bharat / sports

शमी समेत 26 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड, चिराग और सात्विक खेल रत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Dec 20, 2023, 4:52 PM IST

Updated : Dec 20, 2023, 5:15 PM IST

Mohammed Shami got Arjuna Award
मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड

भारतीय खिलाड़ियों को मिलने वाले अवॉर्ड्स की सूची जारी हो गई है, जिसके तहत भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. शमी के अलावा 26 अन्य अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

नई दिल्ली: खेल जगत के खिलाड़ियों को मिलने वाले अवॉर्ड्स की सूची खेल मंत्रालय की ओर से जारी कर दी गई है. इस सूची के अनुसार आईसीसी विश्व कप 2023 में शानदरा प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसके साथ ही इस साल बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि मोहम्मद शमी के अलवा 26 अन्य भारतीय खिलाड़ियों के अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

  • Sports Ministry confirms men's doubles badminton players Chirag Shetty and Satwik Sairaj Rankireddy as Major Dhyan Chand Khel Ratna Award recipients.

    (PTI File Photo) pic.twitter.com/KgdANJHY2O

    — Press Trust of India (@PTI_News) December 20, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

राष्ट्रपति भवन किया जाएगा सम्मानित
इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेलों में साल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते इन्हें इन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. अब ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रपति भवन में 9 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और इस दौरान भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से ये अवॉर्ड प्राप्त करेंगे.

मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ी

  • सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (बैडमिंटन)
  • चिराग शेट्टी(बैडमिंटन)

किन खिलाड़ियों को किस खेल के लिए मिला अर्जुन अवॉर्ड

  • श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स)
  • पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
  • पिंकी (लॉन बाउल्स)
  • ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
  • ईशा सिंह (शूटिंग)
  • हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश)
  • अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
  • सुनील कुमार (कुश्ती)
  • अंतिम (कुश्ती)
  • नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)
  • शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
  • इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
  • प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)
  • मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)
  • आर वैशाली (शतरंज)
  • मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
  • ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
  • अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
  • अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
  • दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
  • दीक्षा डागर (गोल्फ)
  • कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
  • पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी)
  • पवन कुमार (कबड्डी)
  • रितु नेगी (कबड्डी)
  • नसरीन (खो-खो)
ये खबर भी पढ़ें : साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू पर चमके रिंकू सिंह, बल्ले से ना सही लेकिन गेंद से किया कमाल
Last Updated :Dec 20, 2023, 5:15 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.