ETV Bharat / bharat

Priyanka Gandhi Himachal tour: आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी प्रियंका गांधी, सीएम सुक्खू रहेंगे साथ, कुल्लू-मनाली से लेकर मंडी के प्रभावितों से मिलेंगी

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Sep 12, 2023, 10:34 AM IST

Updated : Sep 13, 2023, 11:40 AM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल दौरे पर कुल्लू जिले के भुंतर हवाई अड्डा पहुंची. इस दौरान सीएम सुक्खू भी उनके साथ मौजूद रहे. प्रियंका गांधी हिमाचल दौर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी...(Priyanka Gandhi Himachal tour) (Priyanka Gandhi Visited Himachal disaster affected areas)

हिमाचल दौर पर प्रियंका गांधी

कुल्लू: आपदा प्रभावित हिमाचल का दौरा करने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भुंतर हवाई अड्डा पहुंची. इस दौरान उनके साथ सीएम सुखविंदर सिंह और मंडी सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही. इस दौरान एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. अपने इस दौरे पर प्रियंका कुल्लू, मनाली, सोलन और मंडी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगी और वहां लोगों से मुलाकात करेंगी.

राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल दौरे पर मंगलवार सुबह जिला कल्लू के भुंतर हवाई अड्डा पर पहुंचीं. जहां पर जिला कुल्लू कांग्रेस के पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया. वहीं, इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे. प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल की सरकार आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर कदम उठा रही है लेकिन इसमें केंद्र सरकार की भूमिका अहम है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करनी चाहिए, इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए.

Priyanka Gandhi Himachal tour
हिमाचल दौर पर कुल्लू पहुंची प्रियंका गांधी

भुंतर हवाई अड्डा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला से प्रियंका गांधी का स्वागत किया. जिसके बाद कार से प्रियंका भुंतर बैली ब्रिज पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने ब्यास नदी में आई बाढ़ के चलते पारला भुंतर से हाथी स्थान के क्षतिग्रस्त हुए इलाकों का भी निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों के साथ भी मुलाकात की. उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार द्वारा उनकी हर संभव मदद की जा रही है और बेघर हुए लोगों को सरकार द्वारा जल्द किराए पर आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी. इसके बाद प्रियंका गांधी सीएम सुखविंदर सिंह के साथ रामशिला होते हुए मनाली की ओर रवाना हो गईं.

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी आपदा प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने हिमाचल पहुंची है. मनाली के बाद प्रियंका गांधी मंडी जिला का भी दौरा करेंगी. उसके बाद सोलन और शिमला का भी दौरा करेगी.

Priyanka Gandhi Himachal tour
भुंतर हवाई अड्डा पर प्रियंका गांधी का स्वागत

ये भी पढ़ें: हिमाचल दौरे पर द्रंग के दयोरी में प्रभावितों से मुलाकात करेंगी प्रियंका गांधी: कौल सिंह ठाकुर

Last Updated :Sep 13, 2023, 11:40 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.