ETV Bharat / bharat

Jharkhand News: विश्व पटल पर झारखंड हॉकी का जलवा, एशियन हॉकी फेडरेशन में प्रदेश के दो खिलाड़ी

author img

By

Published : Mar 24, 2023, 2:41 PM IST

Jharkhand Hockey two office bearers selected in committee of sports association of Asia continent
एशिया महाद्वीप के खेल संघ की समिति में झारखंड हॉकी के दो पदाधिकारियों का चयन

झारखंड के खेल इतिहास में पहली बार एशिया महादेश के किसी खेल संघ की समिति में हॉकी झारखंड के दो पदाधिकारी का चयन हुआ है. झारखंड हॉकी संघ अध्यक्ष भोलानाथ सिंह एशियन हॉकी फेडरेशन का उपाध्यक्ष चुने गए हैं. वहीं झारखंड की बिगन सोय एशियन हॉकी फेडरेशन के एडवाइजरी समिति की सदस्य बनाई गई हैं. इसके साथ ही हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर और एशिया महादेश का अवार्ड मिला है.

सिमडेगा: झारखंड का डंका एक बार फिर से खेल जगत के विश्व पटल पर बजा है. इस बार एशिया महाद्वीप में प्रदेश के खिलाड़ी और खेल प्रशासन ने अपनी प्रतिभा का लोह मनवाया है. झारखंड हॉकी संघ अध्यक्ष भोलानाथ सिंह को पूरे एशिया महाद्वीप के उभरता हुआ खेल प्रशासक एशिया महादेश अवार्ड से सम्मानित किया गया. वहीं बिगन सोय एशियन हॉकी फेडरेशन के एडवाइजरी समिति की सदस्य बनी हैं. इसके अलावा झारखंड की सलीमा टेटे को इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड मिला है.

इसे भी पढे़ं- Jharkhand News: अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे बनीं एशिया की एथलीट एंबेसडर, दो साल तक खिलाड़ियों के लिए करेंगी काम

भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड से विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैय्यब इकराम और एशियन हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमिओ ओगुरा ने मोमेंटो दे कर सम्मानित किया. भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड मिलने पर एएफएच के कांग्रेस में सामिल हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण, हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव और हॉकी इंडिया के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी. हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व खेल जगत दो दिग्गज अगर एक साथ इन्हें यह सम्मान दे रहा है तो यह हमलोगों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि जिस सलीमा की प्रतिभा को मैने पहली बार लट्ठाखमहन हॉकी प्रतियोगिता में देखकर खेल छात्रावास में जाने की सलाह दिया था, वो आज एशिया महादेश का उभरता हुआ सितारा और एशिया महाद्वीप का एथलीट एंबेसडर बनाया गया यह पूरे देश के लिए गर्व है.

कोरिया गणराज्य के मुंगयोंग शहर में एशिया हॉकी महासंघ की कांग्रेस सह चुनाव में हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एशियन हॉकी महासंघ के इस चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर नामांकन किया, जिसमें वो निर्विरोध निर्वाचित हुए. झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि राज्य के किसी खेल संघ के अध्यक्ष या सदस्य को विश्व के किसी महादेश के खेल संघ के उपाध्यक्ष बनाया गया हो.

एएचएफ के इसी कांग्रेस में झारखंड, सिमडेगा की बेटी इंटरनेशनल महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड से सम्मानित किया गया. जिसके लिए उसे 1000 डॉलर नकद पुरुस्कार भी दिया गया. एशियन हॉकी के इस कांग्रेस में भोलानाथ सिंह को एशियन हॉकी फेडरेशन का उपाध्यक्ष निर्वाचित करने के साथ ही झारखंड की बेटी पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिगन सोय को एशिया हॉकी महासंघ के एडवाइजरी समिति का सदस्य बनाया गया है. एशिया हॉकी महासंघ ने झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को एशिया महादेश के एथलीट एंबेसडर बनाया है.

भोलानाथ सिंहः पलामू के पिपरा अखारा के स्व. जमुना प्रसाद सिंह और स्व. चंपा देवी के पुत्र झारखंड के भोलानाथ सिंह सितंबर 2014 में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष पद में निर्वाचित हुए. इसके बाद अपनी कार्य कुशलता से लगातार आगे बढ़ते हुए हॉकी इंडिया के सहसचिव एवं उपाध्यक्ष बने. इसके बाद अभी कुछ दिनों पहले ही महासचिव बने हैं और अब एशियन हॉकी महादेश के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए.

सलीमा टेटेः सिमडेगा के सदर प्रखंड बड़की छप्पर गांव के सूलक्षण टेटे और सुभानी टेटे की बेटी एशिया महादेश की एथलीट एंबेसडर सह एशिया महादेश का इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित हुई हैं. सलीमा टेटे लठ्ठाखमहन जैसे सुदूरवर्तीय गांवों आयोजित होने वाले खस्सी कप, मुर्गा कप जैसी हॉकी प्रतियोगिताओं में बांस की हॉकी स्टिक से खेलती थी. विगत 2016 में जूनियर भारतीय महिला टीम से शुरुआत करते हुए अब टोक्यो ओलंपिक, विश्व कप, कॉमोनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में भारत की प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

बिगन सोयः पश्चिमी सिंहभूम के कटवा बंदगांव के स्वर्गीय नारा सोए और लिपि सोए की पुत्री हैं. बिगन सोय हॉकी झारखंड की संयुक्त सचिव सह झारखंड पुलिस से सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत एशियन हॉकी महासंघ के एडवाजरी समिति के सदस्य के रूप चयनित बिगन सोय 2013 जूनियर महिला विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम के गोलकीपर से खेलते हुए तीसरे स्थान के लिए खेले गए निर्णायक मैच में पेनल्टी शूटआउट में गेंद रोककर भारत को कांस्य पदक दिलाई है. 2018 से ही हॉकी झारखंड से जुड़कर हॉकी को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.