ETV Bharat / bharat

Jharkhand News: अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे बनीं एशिया की एथलीट एंबेसडर, दो साल तक खिलाड़ियों के लिए करेंगी काम

author img

By

Published : Mar 24, 2023, 9:23 AM IST

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को एशिया का एथलीट एंबेसडर बनाया गया है. दो साल तक वो इस पद पर रहेंगी और खिलाड़ियों के हित के लिए काम करेंगी.

Hockey player Salima Tete became athlete ambassador of Asia
हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे बनीं एशिया की एथलीट एंबेसडर

खूंटीः झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को एशियन हॉकी फेडरेशन ने एशिया महादेश का एथलीट एंबेसडर बनाया गया है. झारखंड सहित भारत के सभी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि झारखंड के लिए गर्व की बात है कि झारखंड की बेटी को एशिया महादेश में एथलीट एंबेसडर बनाया गया है.

ये भी पढ़ेंः International Women's Day Special: झारखंड की इन बेटियों ने मैदान में मनवाया लोहा, देश के नाम किए कई मेडल

दो साल तक करेंगी खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्वः टोक्यो ओलंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य सलीमा टेटे को एशिया हॉकी महासंघ ने 25 मार्च 2023 से लेकर 25 मार्च 2025 तक के लिए एशिया महादेश का एथेलेटिस एंबेसडर बनाया है. एशियन हॉकी फेडरेशन के एथलीट एंबेसडर के रूप में वह एथलीटों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, विकास और एडवोकेसी में एक विशेष नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाएंगी और एथलीटों के अधिकारों और एथलीटों के कल्याण के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देगी.

भारतीय खिलाड़ियों के लिए गौरव की बातः सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड क्षेत्र के बरकीछापर गांव की रहने वाली हैं. बता दें कि विगत 2016 में जूनियर भारतीय महिला टीम से शुरुआत करते हुए अब तक टोक्यो ओलंपिक, विश्व कप, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को एशिया महादेश का एथलीट एंबेसडर बनाना झारखंड सहित समस्त भारतीय खिलाड़ियों के लिए बहुत ही गौरव की बात. सलीम टेटे को उपलब्धि मिलते समय हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह अभी कोरिया में सलीमा टेटे के साथ ही एशियान हॉकी फेडरेशन के कांग्रेस में शामिल हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.