ETV Bharat / bharat

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 21 जनवरी 2024 को आएंगे झारखंड, रामगढ़ में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Dec 7, 2023, 2:57 PM IST

Bihar CM Nitish Kumar will come to Jharkhand on January 21 2024
बिहार के सीएम नीतीश कुमार 21 जनवरी को झारखंड आएंगे

Bihar CM Nitish Kumar visit to Jharkhand. बिहार के सीएम नीतीश कुमार 21 जनवरी 2024 को झारखंड आएंगे. रांची में जेडीयू की प्रेस वार्ता में झारखंड के जेडीयू प्रदेश प्रभारी सह मंत्री अशोक चौधरी ने इसकी जानकारी दी है.

बिहार सीएम नीतीश कुमार का झारखंड दौरा, जानकारी देते मंत्री सह जदयू प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी

रांची: झारखंड में जनता दल यूनाइटेड अपनी पार्टी के विस्तार को लेकर लगातार प्रयासरत है. पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शीर्ष स्तर के नेता लगातार चर्चा कर रहे हैं और जरूरत के अनुसार दिशा निर्देश दे रहे हैं. इसी के मद्देनजर बुधवार को झारखंड के जेडीयू प्रदेश प्रभारी सह मंत्री अशोक चौधरी रांची पहुंचे. गुरुवार को बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड जदयू प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत की.

रांची में जेडीयू की प्रेस वार्ता में मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि रामगढ़ के बस स्टैंड के पास सिदो कान्हू मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम होगा. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं. इसी को देखते हुए कार्यकर्ताओं की मांग पर आगामी 21 जनवरी 2024 को सीएम नीतीश कुमार रामगढ़ पहुंच रहे हैं.

बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड जेडीयू के प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि झारखंड में जदयू का वैभव कैसे लौटे इसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है. कुछ वर्ष पहले तक झारखंड में जदयू के कई विधायक और सरकार में मंत्री हुआ करते थे लेकिन आज जदयू का जनाधार समाप्त हो गया है. इसका क्या कारण है, इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी और फिर उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम कराया जाएगा.

जेडीयू प्रदेश प्रभारी सह मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि रामगढ़ को इसलिए चुना गया है क्योंकि उस क्षेत्र में जदयू की पुरानी पकड़ रही है. इसलिए फिलहाल रामगढ़ को चुना गया है लेकिन आने वाले समय में झारखंड के सभी प्रमंडलों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा होगा. उन्होंने बताया कि सीएम नीतीश कुमार के आने से पहले जनवरी के पहले सप्ताह से ही प्रचार प्रसार बड़े स्तर पर किया जाएगा. जिससे 21 जनवरी 2024 को होने वाले कार्यक्रम में हजारों और लाखों की संख्या में लोग पहुंच सके.

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में गाड़ियों के माध्यम से प्रचार प्रसार किए जाएंगे. साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं को जानेंगे. जिससे सीएम नीतीश कुमार उन मुद्दों पर लोगों को संबोधन कर सकें और उनके समाधान को लेकर मार्गदर्शन दे सकें.

इसे भी पढ़ें- सीएम नीतीश कुमार के रांची आगमन की तैयारी में झारखंड जेडीयू, 29 और 30 नवंबर को जदयू के बड़े नेता पहुंचेंगे रांची

इसे भी पढ़ें- रांची पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, अगले दो दिनों तक कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

इसे भी पढे़ं- Mission 2024: जेडीयू के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी सहित कई बड़े नेता पहुंचेंगे रांची, आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.