national tournament of Hockey: राजनांदगांव में लगेगा हॉकी का कुंभ, 7 राज्यों की टीमें होंगी शामिल
Published: Mar 14, 2023, 5:05 PM

राजनांदगांव : शहर के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रथम हॉकी इंडिया वेस्ट जोन जूनियर बालक बालिका राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा. 19 मार्च से 26 मार्च तक यह प्रतियोगिता होगी. 7 राज्यों वेस्ट जोन से राजस्थान,गोवा,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र,गुजरात, दमन दीव की टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी.
300 खिलाड़ी करेंगे शिरकत : छत्तीसगढ़ हॉकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि ''हॉकी इंडिया ने छत्तीसगढ़ को यह दायित्व सौंपा है. शहर के अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 19 मार्च से 26 मार्च तक यह प्रतियोगिता होगी. 7 राज्यों के 300 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे. टीम के रुकने की व्यवस्था हो रही है.''
ये भी पढ़ें- राजनांदगांव में संपन्न हुई अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता
क्या है प्रतियोगिता का उद्देश्य : इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रास रूट में हॉकी को आगे बढ़ाना है. हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव को प्रथम हॉकी इंडिया वेस्ट जोन जूनियर बालक बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी का दायित्व मिला है.