ETV Bharat / state

Mission Chandrayaan 3 : चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण के लिए अम्बिकापुर के लोगों ने इसरो को दी बधाई

author img

By

Published : Jul 13, 2023, 10:55 PM IST

Updated : Jul 25, 2023, 8:01 AM IST

Mission Chandrayaan 3 चंद्रयान 3 लॉन्च को लेकर अम्बिकापुर के लोगों ने इसरो को शुभकामना दी है. ईटीवी भारत ने अम्बिकापुर के लोगों से चंद्रयान-3 को लेकर बातचीत की.

chandrayaan 3 mission
मिशन चंद्रयान 3

अम्बिकापुर के लोगों ने इसरो को दी बधाई

अम्बिकापुर: चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग से पहले पूरे देश के लोगों में खुशी का माहौल है. चंद्रयान-3 से लोगों की कई उम्मीदें भी टिकी हुई है. लोग लगातार इसरो को शुभकामना दे रहे हैं. साथ ही चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण की कामना कर रहे हैं.

इस बार लोगों को काफी उम्मीदें: साल 2019 में चंद्रयान-2 का परिक्षण असफल हो गया था. इसके बाद काफी हद तक लोग निराश हो गए थे. हालांकि इस बार इसरो से लोगों को काफी उम्मीदें है. लोगों को उम्मीद है कि चंद्रयान-3 का परीक्षण पूरी तरह सफल होगा. ऑपरेशन सफल होने की पूरी देश कामना कर रहा है. साथ ही ज्योतिष भी सफल परीक्षण होने की बात कह रहे हैं. इस बारे में ईटीवी भारत ने अम्बिकापुर के लोगों से बातचीत की.

पिछली बार चंद्रयान-2 असफल हो गया था, जिस कारण इस पर सवाल भी उठे थे. लेकिन इस बार उम्मीद है कि ये सफल होगा. इसमें मुख्य फोकस ये है कि चंद्रमा का जो फीजिकल थर्मो है और उसकी जो आंतरिक संरचना का पता लगाने की कोशिश है, हम लोग भी प्रेयर करेंगे कि ये सफल हो. - सुभाष रॉय, पूर्व एनसीसी कैडेट

देश वासी होने के नाते मुझे काफी गर्व हो रहा है कि हमारा चंद्रयान-3 लॉन्च होगा. ये चन्द्रमा के दक्षिणी भाग में लैंड कराया जाएगा. हम लोगों को इसकी खुशी है. पिछली बार असफल हुए लेकिन असफलता ही सफलता की कुंजी है. इस बार जरूर सफल होंगे. - त्रिभुवन सिंह, पूर्व एनसीसी कैडेट

इसरो के पूर्व अध्यक्ष माधवन नायर ने कहा- चंद्रयान-3 मिशन हर तरह से सफल होना चाहिए
Watch: Chandrayaan-3 मिशन की तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगी उल्टी गिनती, वैज्ञानिकों ने की पूजा-अर्चना
Chandrayaan-3 Mission : चंद्रयान-3 मिशन के बारे में जानें सबकुछ

इसरो ने ऐसे की तैयारी: बता दें कि इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए 'मिशन तत्परता समीक्षा' पूरी कर ली है. इसरो ने बुधवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक ट्वीट में कहा कि एमआरआर बोर्ड ने प्रक्षेपण को अधिकृत कर दिया है. इसरो चार साल बाद पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चांद पर चंद्रयान पहुंचाने के अपने तीसरे अभियान के लिए तैयार है. अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस सप्ताह प्रक्षेपित किये जाने वाले चंद्रयान-3 मिशन के लिए संपूर्ण प्रक्षेपण तैयारी और प्रक्रिया का 24 घंटे का 'प्रक्षेपण पूर्वाभ्यास' किया.

Last Updated : Jul 25, 2023, 8:01 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.