ETV Bharat / state

आज छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं

छत्तीसगढ़ में 3 से 6 दिसंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना थी. जबकि चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclonic Storm Jawad December 2021) के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

Cyclonic Storm Jawad December 2021
छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना
author img

By

Published : December 6, 2021 at 9:28 AM IST

Choose ETV Bharat

रायपुर: चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclonic Storm Jawad December 2021) के चलते छत्तीसगढ़ में 3 से 6 दिसंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना थी. जवाद के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रविवार को दोपहर बाद राजधानी में बादल छाए रहे. जिसके कारण न्यूनतम तापमान बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. वहीं काफी मात्रा में नमी आने के कारण बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग में बादल छाए रहे.

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घटे भारी, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी

आज मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पूर्व से हवा के कारण सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. इस दौरान छत्तीसगढ़ के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. राजधानी में सुबह से हल्के बादल छाए हैं और मौसम साफ दिखाई दे रहा है.

प्रमुख शहरों का तापमान

रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 28.7 और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री जगदलपुर में अधिकतम तापमान 23.3 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दुर्ग में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री और राजनादगांव में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया.