ETV Bharat / state

हर घर तिरंगा अभियान को महिलाएं दे रही बढ़ावा, ऐसे तैयार कर रही तिरंगा

author img

By

Published : Aug 10, 2022, 5:48 PM IST

रायपुर नगर निगम के 30 स्व सहायता समूह की लगभग 300 महिलाओं के द्वारा तिरंगा झंडे की सिलाई का काम 1 अगस्त से प्रारंभ (har ghar tiranga campaign) किया गया है. 11 अगस्त तक समूह की महिलाओं के द्वारा तिरंगा झंडे की सिलाई का काम पूरा करने का लक्ष्य है. केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों पर तिरंगा झंडा की सिलाई का काम समूह की महिलाओं के द्वारा (azadi ka amrit mahotsav) किया जा रहा है.

azadi ka amrit mahotsav
हर घर तिरंगा अभियान

रायपुर: आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में (azadi ka amrit mahotsav) मनाया जाएगा. इस दौरान घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा, हर मोहल्ला तिरंगा, हर स्कूल और कॉलेजों में तिरंगा लहराया (har ghar tiranga campaign) जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर स्व सहायता समूह की महिलाएं भी सक्रिय दिखाई दे रहीं हैं. रायपुर नगर निगम के 30 समूह की लगभग 300 महिलाओं को 20 हजार तिरंगा झंडा सिलाई का लक्ष्य (Self help group of women started stitching tiranga) मिला हुआ है. जिसमें से बहुत से तिरंगा झंडे की सिलाई का काम पूरा कर लिया गया है. तिरंगा झंडे की सिलाई का यह काम 11 अगस्त तक किया जाएगा. तिरंगा झंडे की सिलाई के काम में समूह की महिलाएं सुबह से शाम तक जुटी हुई हैं. इनका कहना है कि ने अपना लक्ष्य 11 अगस्त तक पूरा कर लेंगी.

तिरंगे झंडे की सिलाई को लेकर समूह की महिलाओं में उत्साह: तिरंगा झंडे की सिलाई का काम कर रही स्व सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा झंडे की सिलाई को लेकर काफी उत्साहित है. उन्होंने बताया कि "समूह की लगभग 10 से 12 महिलाएं सुबह से लेकर शाम तक सूती वस्त्र से तिरंगा झंडे का सिलाई का काम कर रही है. इसमें तीन तरह के कपड़े केसरिया, सफेद और हरा रंग के कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं. साथ ही इसमें अशोक चक्र का प्रिंट बाहर से करवा रहे हैं. समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगे झंडे की सिलाई का काम 1 अगस्त से शुरू किया गया हैं और 11 अगस्त तक समूह की महिलाएं तिरंगा झंडे की सिलाई का लक्ष्य को पूरा कर लेंगी."

हर घर तिरंगा अभियान

यह भी पढ़ें: आजादी का अमृत महोत्सव: महानदी में नाव पर तिरंगा यात्रा


कॉलेज स्टूडेंट के हाथों में तिरंगा लेकर निकालेंगे बाइक रैली: समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित तिरंगा झंडा की खरीदी करने आए एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि "इस साल आजादी के 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव (azadi ka amrit mahotsav) के रूप में मनाया जा रहा है. इस दौरान पूरे शहर के साथ ही पूरे देश में जगह जगह पर तिरंगा झंडा देखने को मिलेगा." उन्होंने बताया कि "15 अगस्त के दिन कॉलेज के स्टूडेंट हाथों में तिरंगा झंडा लेकर एक बाइक रैली भी निकालने वाले हैं. इसलिए वे तिरंगा झंडा की खरीदी करने समूह की महिलाओं के पास आए थे."

30 स्व सहायता समूह की 300 महिलाएं कर रही हैं सिलाई: नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि "रायपुर नगर निगम के 30 स्व सहायता समूह की लगभग 300 महिलाओं के द्वारा तिरंगा झंडे की सिलाई का काम 1 अगस्त से प्रारंभ किया गया है. 11 अगस्त तक समूह की महिलाओं के द्वारा तिरंगा झंडे की सिलाई का जो लक्ष्य मिला हुआ है, उस लक्ष्य को समूह की महिलाएं पूरा कर लेंगी." उन्होंने बताया कि "केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर तिरंगा झंडा की सिलाई का काम समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है."

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.