ETV Bharat / state

Chhattisgarh Weather गुरुवार को जांजगीर रहा सबसे गर्म, आज और बढ़ सकती है गर्मी

author img

By

Published : May 13, 2023, 8:50 AM IST

Chhattisgarh Weather update छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ने लगी है. सुबह से ही धूप और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ेगी. Weather Today

Chhattisgarh Weather
छत्तीसगढ़ का मौसम

रायपुर: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में गर्मी की तपिश बढ़ गई है. सप्ताह भर पहले बदली बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन उसके बाद फिर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से लेकर 42 डिग्री तक पहुंच गया है. शुक्रवार को जांजगीर में सबसे ज्यादा तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर में 40 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड हुआ. शुक्रवार को राजधानी में सुबह से लेकर देर शाम तक गर्मी की तपिश महसूस की गई. शनिवार की सुबह भी राजधानी में तेज धूप निकली हुई है, सुबह से लोग गर्मी से बेहाल है.



छत्तीसगढ़ का मौसम पूर्वानुमान: "प्रदेश में बदली बारिश का दौर समाप्त होने के बाद फिर एक बार अधिकतम तापमान में वृद्धि होने लगी है. 1 सप्ताह के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री की वृद्धि हुई है. शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. अगले 4 दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. शनिवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है."- मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू

ALSO READ इन खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें




छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.