ETV Bharat / state

जानिए आज का इतिहास : 27 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

author img

By

Published : Sep 27, 2022, 2:10 AM IST

Updated : Sep 27, 2022, 6:13 AM IST

History of today देश और विदेश के इतिहास में 27 सितंबर यानि आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं की वजह से महत्वपूर्ण है. आज हम जानेंगे कि 27 सितंबर के इतिहास में यानि आज के इतिहास में और कौन कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं शामिल हैं.

27 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
27 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

27 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं Important events of September 27

  1. चीन के चिली की खाड़ी में 1290 को भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई
  2. मीर कासिम 1760 में बंगाल के नवाब बने
  3. मैक्सिको को 1821 में स्वतंत्रता मिली
  4. इंग्लैंड में 1825 को स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ
  5. महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन ने 1905 को E=mc² का सिद्धांत पेश किया
  6. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने 1940 में धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया
  7. मिहिर सेन 1958 में ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने
  8. सिएरा लियोन 1961 में संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना
  9. अमेरिकी अंतरिक्ष यान 1988 में ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण
  10. बोस्निया में 1995 को संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न
  11. अफ़ग़ानिस्तान में 1996 को तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फांसी
  12. इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना 1998 में हुई
  13. जर्मनी में 1998 को सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने
  14. वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन 2000 को शुरू
  15. न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक 2002 को शुरू
  16. ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने 2003 में न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी
  17. बिल गेट्स 2005 में लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने
  18. पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 में राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा
  19. भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत 2009 में शुरू हुई
  20. इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद में 2013 को बम विस्फोट में सात लोगों की मौत

27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति Born on 27 September

  • उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि राधानाथ राय का जन्म 1848 में हुआ
  • सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का जन्म 1871 में हुआ
  • भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म 1932 में हुआ
  • भारतीय, धार्मिक नेता माता अमृतानंदमयी का जन्म 1953 में हुआ
  • भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लक्ष्मीपति बाला जी का जन्म 1981 में हुआ

27 सितंबर को हुए निधन Died on 27 September

  • पोप अर्बन सप्तम का निधन 1590 में हुआ वे सबसे कम समय तक पोप रहे
  • समाज सुधारक राजा राममोहन राय का निधन 1833 में हुआ
  • (भारत) गीतकार, आशुकवि राजेश राज का निधन 1956 में हुआ
  • मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता बृजलाल वियाणी का निधन 1968 में हुआ
  • विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री रंगनाथन, एस. आर. का निधन 1972 में हुआ
  • प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू का निधन 2004 में हुआ
  • हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक महेन्द्र कपूर का निधन 2008 में हुआ
  • भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य सैयद अहमद का निधन 2015 में हुआ

27 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव Important events and festivities of 27 September

  • विश्व पर्यटन दिवस
Last Updated : Sep 27, 2022, 6:13 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.