ETV Bharat / state

जानिए आज का इतिहास : 11 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

author img

By

Published : Sep 11, 2022, 2:36 AM IST

History of today देश और विदेश के इतिहास में 11 सितंबर यानि आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं की वजह से महत्वपूर्ण है. आज हम जानेंगे कि 11 सितंबर के इतिहास में यानि आज के इतिहास में और कौन कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं शामिल हैं.

जानिए आज का इतिहास
जानिए आज का इतिहास


11 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं Important events of September 11

1823 - साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने
1846 - एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया
1847 - हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला
1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त
1939 - कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की
1966 - संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी
1974 - अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की
1976 - इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ
1996 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध
1998 - येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
1926 - जर्मनी ने 'लीग ऑफ नेशंस' की सदस्यता ली
2002 - यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना
2003 - विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ
2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया
2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की
2009 - जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए
2011- भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है
2016- रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता

11 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 11 September

  • प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कुमार श्री रणजीत सिंह जी का जन्म 1872 को हुआ था
  • भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म 1887 को हुआ था
  • हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का जन्म 1890 में हुआ
  • राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का जन्म 1892 को हुआ था
  • प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का जन्म 1895 को हुआ था
  • फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे बी. डी. जत्ती का जन्म 1912 को हुआ था
  • आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म 1944 को हुआ था
  • भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म 1972 में हुआ



11 सितंबर को हुए निधन – Died on 11 September

  • भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन 1915 को हुआ था
  • बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन 1923 को हुआ था
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.