ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में शुष्क हवाओं का दौर जारी, धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ रहा प्रदेश

author img

By

Published : Oct 27, 2021, 8:36 AM IST

छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण अब ठंड धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है. माना जा रहा है कि दिवाली के बाद ठंड और भी बढ़ेगी.

weather of chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में शुष्क हवाओं का दौर जारी

रायपुर: राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण अब ठंड धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है. माना जा रहा है कि दिवाली के बाद ठंड और भी बढ़ेगी. सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है. सुबह और रात के समय ठंड का एहसास भी होने लगा है. दिन के तापमान में भी विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार को छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर से होने के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना बनी हुई है. इस दौरान आकाश साफ रहेगा और सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा.

Weather: आज मेहरबान हो सकते हैं 'इंद्रदेव', गरज चमक के साथ हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया. बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया. पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया. अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया. जगदलपुर में अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया. दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया. राजनादगांव में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर के लाभांडी में अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.