Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदली बारिश का दौर हुआ समाप्त, अब बढ़ेगा तापमान
Published: Mar 11, 2023, 8:57 AM


Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदली बारिश का दौर हुआ समाप्त, अब बढ़ेगा तापमान
Published: Mar 11, 2023, 8:57 AM
छत्तीसगढ़ में मंगलवार से शुक्रवार तक 4 दिनों तक हल्की बदली बारिश के आसार देखने को मिले थे. शनिवार से मौसम के शुष्क और साफ रहने की संभावना है. शनिवार से प्रदेश में हवा हवा की दिशा भी परिवर्तित होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
रायपुर: प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन वृद्धि का ट्रेंड बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. शुक्रवार को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रायगढ़ में 37 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश के अन्य शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से 35 डिग्री तक चला गया है.
प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि "पिछले 4 दिनों तक हल्की बदली बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है. शनिवार को प्रदेश में हवा के दिशा की परिवर्तन होने की संभावना है. शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने के साथ ही साफ रहेगा. प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित हैं. शनिवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है."
यह भी पढ़ें: Daily Rashifal 11 March: कैसा बीतेगा आज का दिन,जानिए अपना आज का राशिफल
प्रदेश के शहरों का तापमान: शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 20 डिग्री. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 17 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया.
