ETV Bharat / state

कोरबाः निकाय चुनाव से पहले बीजेपी में अंतर्कलह, मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर घमासान

author img

By

Published : Nov 15, 2019, 10:04 AM IST

Updated : Nov 15, 2019, 11:22 AM IST

भाजपा संगठन में फंसा पेच

मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर गुरुवार को टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे.

कोरबा: निकाय चुनाव के पहले बीजेपी के संगठन चुनाव में पेंच फंस गया है. जिले के कुल 19 मंडल में से सिर्फ 10 मंडल अध्यक्षों के नाम पर सहमति बन पाई है. बचे मंडलों में आपसी गुटबाजी और एक से ज्यादा दावेदार होने के कारण नामों पर सहमति नहीं बन सकी है. जबकि 5 नवंबर तक सभी मंडल अध्यक्षों के नियुक्ति होनी थी.

मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर घमासान

14 नवंबर की देर शाम बीजेपी ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की. बीजेपी ने कोरबा जिले को 19 मंडलों में विभाजित किया है. इनमें से आठ मंडल अध्यक्ष सर्वसम्मति से पहले ही तय हो गए थे. लेकिन बाकी बचे 11 मंडलों में अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या ज्यादा होने के कारण मामला फंस गया था.

10 मंडलों में नाम तय
गुरुवार को भाजपा के टीपी नगर स्थित कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई. चुनाव अधिकारी राजकुमार शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी राजा पांडे की उपस्थिति में बैठक हुई. इसमें कुल 10 मंडलों में अध्यक्षों के नाम तय किये गए. बाकी बचे नौ मंडलों के लिए कोर कमेटी भी सर्वसम्मति से फैसला नहीं ले पाई है.

Intro:कोरबा। निकाय चुनाव के पहले बीजेपी के संगठन चुनाव में पेंच फंस गया है। जिले के कुल 19 मंडल में से सिर्फ 10 मंडल अध्यक्षों के नाम पर सहमति बन पाई है। शेष मंडलों में आपसी गुटबाजी और एक से अधिक दावेदार होने के कारण नामों पर सहमति नहीं बन सकी है। जबकि 5 नवंबर तक सभी मंडल अध्यक्षों के नियुक्ति हो जानी चाहिए थी।


Body:14 नवंबर की देर शाम बीजेपी ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की। बीजेपी ने कोरबा जिले को 19 मंडलों में विभाजित किया है। इनमें से आठ मंडल अध्यक्ष सर्वसम्मति से पहले ही तय हो गए थे। लेकिन बाकी बचे 11 मंडलों में अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण मामला फंस गया था।
गुरुवार को भाजपा के टीपी नगर स्थित कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई। चुनाव अधिकारी राजकुमार शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी राजा पांडे की उपस्थिति में बैठक हुई जोकि रात 8:30 बजे तक चली। इस बैठक में गहन विचार विमर्श के बाद 10 मंडलों में अध्यक्षों के नाम तय किये गए। बाकी बचे मंडलों के लिए कोर कमेटी भी सर्वसम्मति से फैसला नहीं ले पाई।


Conclusion:उनके नामों पर बनी सहमति
जिले के कोसाबाड़ी मंडल में अजय विश्वकर्मा, बालकों में शिव बालक सिंह, दर्री में नारायण ठाकुर, कोरबा में परविंदर सिंह, दीपका में सूर्य प्रकाश शर्मा, हरदीबाजार में हरीश खदवानी, भिलाईबाजार में विनोद यादव, कटघोरा में धन्नु दुबे, पसान में पवन पाया और बरपाली में प्रदीप पटेल को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

फ़ाइल। वीडियो बीजेपी।
फ़ोटो। नियुक्ति की जानकारी
Last Updated :Nov 15, 2019, 11:22 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.