ETV Bharat / state

कोंडागांव: मास्क और सैनिटाइजर बना रही महिलाएं, निभा रहीं फर्ज

author img

By

Published : Apr 29, 2020, 6:52 PM IST

Updated : Apr 29, 2020, 9:09 PM IST

women are making-sanitizers-and-masks-in-kondagaon
सैनिटाइजर बना रही महिलाएं

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए महिला स्व सहायता समूह हाथ बंटा रही हैं. महिलाएं कोविड़-19 की महामारी से निजात दिलाने के लिए मास्क के साथ-साथ अब सैनिटाइजर भी बना रही हैं.

कोंडागांव: कोविड-19 की मार से लोग परेशान हैं. इस वायरस से निजात पाने के लिए हर कोई मदद के लिए अपना हाथ बढ़ा रहा है, जिससे इस भयावह बीमारी से जीता जा सके. इसके लिए महिला स्व सहायता समूह संकट की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है. महिलाएं मास्क और सैनिटाइजर बनाकर कोरोना काल से बचाव के लिए अपना फर्ज बखूबी निभा रही हैं और लोगों की मदद कर रही हैं.

सैनिटाइजर बना रही महिलाएं

कोंडागांव की 'ओम महिला स्व सहायता समूह' की महिलाएं बताती हैं 'इस लॉकडाउन की अवधि में उन्हें न केवल रोजगार मिला है, बल्कि कोरोना की लड़ाई में वह भी भागीदार हैं. इस बात की उन्हें खुशी है. इस कार्य में उन्हें शासन-प्रशासन रॉ मटेरियल उपलब्ध करा रहा है, जिससे वह देश को संकट की घड़ी से उबारने के लिए मदद कर रही हैं.

women-making-sanitizers-and-masks-in-kondagaon
सैनिटाइजर बना रही महिला

'लिंगो सैनिटाइजर' के नाम से कर रहीं निर्यात

नगर पालिका सीएमओ सूरज सिदार ने बताया कि अब तक 10 हजार रुपए तक के सैनिटाइजर की निर्यात हो चुका है. वहीं 3 हजार लीटर तक का ऑर्डर भी मिल चुका है, जिसे जिला प्रशासन, पंचायतों में भी पूर्ति किया जाना है. साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी मांग के आधार पर निर्माण और निर्यात जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि ये विभिन्न वेरिएंट जैसे 50ml, 100ml, 200ml, 500ml, 1 लीटर, 5 लीटर, के डिब्बों में उपलब्ध हैं. जिला प्रशासन ने इन उत्पादों के नाम आदिवासियों के प्रमुख देवता लिंगो देव के नाम पर 'लिंगो सैनिटाइजर' रखा है. इन सैनिटाइजर के निर्माण से लेकर इनकी पैकेजिंग समूह की महिलाएं ही कर रही हैं.

women are making-sanitizer-and-masks-in-kondagaon
सैनिटाइजर बना रही महिला

कंधे से कंधा मिलाकर चल रही महिलाएं

बहरहाल, जहां कोरोना काल में पूरा देश बंद दरवाजे के पीछे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है, वहीं डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ महिला स्वसहायता समूहों की महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर संकट की इस घड़ी में अपना फर्ज निभा रही हैं, जो काबिल-ए-तारीफ है.

Last Updated :Apr 29, 2020, 9:09 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.