ETV Bharat / city

big breaking : बीजापुर में अज्ञात हमलावरों ने शिक्षक पर चलाई गोली, मौत

author img

By

Published : Nov 4, 2021, 6:15 AM IST

Updated : Nov 4, 2021, 4:46 PM IST

big-breaking-news-cg-update-samachar-taza-khabar-top-headlines-today-big-news
बड़ी खबर

16:45 November 04

बीजापुर में अज्ञात हमलावरों ने शिक्षक पर चलाई गोली, मौत

बीजापुर में नेलसनार मिरतुर मार्ग स्थित गुरुकुल आवासीय विद्यालय के पास अज्ञात हमलावरों ने शिक्षक महेंद्र तर्मा पर गोली चला दी. घटना में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. 

15:50 November 04

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे कवर्धा जेल

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने आज जेल पहुंचे. एक्ट्रोसिटी एक्ट में जेल में पिछले एक सप्ताह से बंद हैं भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा और अन्य दो भाजपाई. रमन सिंह ने भूपेश सरकार और मंत्री मोहम्मद अकबर पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गलत नीति के तहत सरकार काम कर रही है. उन्होंने समाज की रक्षा करने वाले बहुसंख्यकों को जेल में ठूंसने का सरकार पर आरोप लगाया.

13:20 November 04

देवव्रत का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति: रमन सिंह

रमन सिंह ने देवव्रत सिंह को श्रद्धाजंलि दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ' देवव्रत सिंह और उनके परिवार के साथ मेरे व्यक्तिगत बेहद वात्सल्यपूर्ण संबंध रहे हैं, उनका असमय निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है. आज मैं खैरागढ़ जाकर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होऊंगा और परिजन से मिलकर संवेदना व्यक्त करूंगा. 

11:44 November 04

24 घंटे में बिहार में जहरीली शराब पीने से 20 की मौत

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार (Liquor Ban in Bihar) में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से लोगों की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. बुधवार को गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी. गुरुवार को यह आंकड़ा 13 पर पहुंच गया. वहीं, गुरुवार को पश्चिम चंपारण से भी चौकाने वाली खबर सामने आई.

11:09 November 04

जम्मू में सैनिकों के साथ PM मोदी की दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दीपावली मनाने के लिए जम्मू के नौशेरा पहुंचे

09:42 November 04

खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह की अंतिम यात्रा कमलविलाश पैलेस से दोपहर 1 बजे निकलेगी. नगर भ्रमण के बाद शाम 4 बजे शिवमन्दिर में अंत्येष्ठि का कार्यक्रम किया जाएगा.

07:26 November 04

कोवैक्सीन (Covaxin) का टीका लगाने वालों को अमेरिका में एंट्री

06:07 November 04

big breaking

खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का हार्ट अटैक से निधन

 रात 3 बजे के आसपास की घटना

हार्ट अटैक के बाद सिविल अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हुई मौत

JCCJ से विधायक थे देवव्रत सिंह

Last Updated : Nov 4, 2021, 4:46 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.