Vat Savitri Puja 2023: अखंड सौभाग्य की कामना के लिए महिलाएं कर रही वट सावित्री की पूजा

By

Published : May 19, 2023, 1:10 PM IST

thumbnail

पटना: देश भर में आज बड़ी धूमधाम से सुहागिन महिलाएं वट सावित्री की पूजा कर रही हैं. राजधानी पटना में भी कई महिलाएं इस व्रत को धूमधाम से मनाती हैं. महिलाएं सुबह से ही वट सावित्री पूजन के लिए बरगद वृक्ष के पास में मौजूद हैं. कई महिलाएं दूर-दराज तो कई अपने घर के आस-पास वट वृक्ष के पास पहुंचकर महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की थी.  इस व्रत में महिलाएं कच्चे धागे से वट वृक्ष को बांधकर 108 बार परिक्रमा करती हैं. इसके साथ ही अपने पति के लिए मंगल कामना के साथ पति की दीर्घायु के लिए पूजा कर रही है. वट सावित्री पूजा महिलाएं इसलिए करती हैं कि यह सावित्री और सत्यवान का कथा जुड़ा हुआ है. बताया गया है कि किसी प्रकार सावित्री ने अपने पति को जीवन दान के लिए यमराज को विवश कर दिया था. सावित्री के पति सत्यवान अल्पायु थे. इसकी जानकारी होते हुए भी सावित्री सत्यवान से विवाह की थी. इस तरह से अल्पायु होने के कारण सत्यवान की मृत्यु एक बरगद वृक्ष के नीचे हो गई. इसलिए यहां पर पति के जीवन दान के लिए सावित्री ने यमराज को विवश कर दिया और मान्यता के अनुसार सत्यवान को जीवन दान मिला था. उसी समय से महिलाएं वट सावित्री की पूजा कर अपनी पति के लिए मंगल कामना करती है. 

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.