ETV Bharat / state

Bihar Politics: जदयू के 259 प्रदेश पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, उमेश कुशवाहा ने दिये ये निर्देश

author img

By

Published : May 11, 2023, 10:24 PM IST

आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. 259 पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष ने नई जिम्मेदारी दी है. जिन प्रदेश पदाधिकारियों को अभी तक कोई जिम्मेदारी नहीं दी गयी है उन्हें पार्टी के विशेष अभियान में जिम्मेदारी दी जा सकती है.

उमेश कुशवाहा
उमेश कुशवाहा

पटनाः जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (JDU state president Umesh Kushwaha) ने प्रदेश पदाधिकारियों के बीच कार्यों का बंटवारा करते हुये उनके बीच से मुख्यालय, प्रमंडलीय प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है. उन्होंने बताया कि जिन प्रदेश पदाधिकारियों को अभी तक कोई जिम्मेदारी नहीं दी गयी है, वे मुख्यालय के सम्पर्क में रहेंगे. इन्हें पार्टी के विशेष अभियान में जिम्मेदारी दी जा सकती है.

जदयू के 259 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी.

इसे भी पढ़ेंः RCP Join BJP: 'पहले से बीजेपी की गोद में खेल रहे थे RCP'.. JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा

"हम जनता के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं. भारत के लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को एकजुट होकर पूरी ताकत से संघर्ष करने की आवश्यकता है और हमारी पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसके लिए तैयार है"- उमेश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष, जदयू

पदाधिकारियों को दिये निर्देशः आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के हित में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. 259 पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष ने नई जिम्मेदारी दी है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जदयू को धरातल पर मजबूती प्रदान करने की दिशा में यह एक सकारात्मक और निर्णायक कदम है. पार्टी के पदाधिकारियों को कहा गया है कि पूरी निष्ठा से अपने-अपने प्रभार वाले विधानसभा के पंचायतों एवं बूथों को मजबूती प्रदान करने के मिशन में लग जाएं.

नीतीश को ताकत देने की तैयारीः उमेश कुशवाहा ने कहा कि लोकप्रिय नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ताकत देने के लिए पार्टी का प्रत्येक सिपाही समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई उस भाजपा से है जो देश के लोकतंत्र और संविधान को तबाह कर जनता के उसके मौलिक अधिकारों से वंचित रखना चाहती है. बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा विरोधी दल को एकजुट करने का प्रयास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.