ETV Bharat / state

पछुआ हवा की गति बढ़ने से बिहार में दिखने लगा ठंड का असर, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज

author img

By

Published : Dec 7, 2022, 10:29 AM IST

औसत न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण बिहार में ठंड बढ़ गई है. बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान अररिया में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बांका में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बिहार में ठंड
बिहार में ठंड

पटना: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है और इसका असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है. बिहार में ठंड (Cold increased in Bihar) का असर बढ़ गया है. सुबह के समय कोहरा छाना शुरू हो गया है. बिहार के उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य दक्षिण पश्चिम दक्षिण मध्य भागो में कोहरे का असर अधिक दिख रहा है. बीते 24 घंटे में पटना में अधिकतम तापमान जहां 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है. औसत न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

ये भी पढ़ें: बिहार में औसत न्यूनतम तापमान में गिरावट, ठंड के साथ कोहरे का असर

पछुआ हवा के कारण बिहार में ठंड बढ़ी: मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है और अगले 5 दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में अभी के समय सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है जिसकी गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसके प्रभाव से अगले 2 से 4 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान अररिया में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बांका में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बिहार में कड़ाके की सर्दी: पटना मौसम विभाग (Patna Meteorological Department) ने जानकारी दी है कि प्रदेश में अभी के समय पूरे प्रदेश में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है जिसकी गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की है. इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अब कोहरे का असर दिखने लगा है और प्रदेश के उत्तर पश्चिम उत्तर मध्य दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों में सुबह के समय कई घंटों तक मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि इन क्षेत्रों के लोग यदि सड़क पर यातायात के दौरान विशेष सावधानी बरतें.

ये भी पढ़ें: लुढ़कने लगा पारा: कोहरे की चादर में लिपटता जा रहा बिहार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.