ETV Bharat / state

बिहार में मौसम हुआ है शुष्क, शुक्रवार से दिखने लगेगा ठंड का कहर

author img

By

Published : Nov 30, 2022, 10:10 AM IST

बिहार में मौसम हुआ शुष्क
बिहार में मौसम हुआ शुष्क

बिहार में ठंड का मौसम (Winter Season In Bihar) चल रहा है ऐसे में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच काफी अंतर बना हुआ है. पढ़ें पूरी खबर....

पटना: बिहार में इन दिनों पछुआ हवा के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो रही है. जिस वजह से ठंड का असर दिखने लगा है. राजधानी पटना में मध्यम स्तर का कोहरा (Moderate fog in Patna) दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो प्रदेश में अभी पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है. जिसकी गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर है. इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहेगा. इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है.

पढ़ें-सिवान में एक युवक को NIA ने भेजा नोटिस, मचा हड़कंप




गया सबसे ठंडा शहर: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में गया सबसे ठंडा शहर रहा. जहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं राजधानी पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई. पटना का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वही प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सीतामढ़ी में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.




शुक्रवार से तापमान में होगी गिरावट: मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान अभी 26 डिग्री से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच है. वहीं औसत न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच है. मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान मौसमी परिदृश्य में दिन और रात के तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार से प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार नजर आ रहे हैं.

पढ़ें- प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी अंतर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.