ETV Bharat / state

दक्षिण बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों की सीएम नीतीश ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिया निर्देश

author img

By

Published : Aug 3, 2021, 1:22 AM IST

सीएम नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन और जल संसाधन विभाग के दक्षिण बिहार में प्रभावित जिलों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नदियों के जलस्तर पर नजर बनाने और तटबंधों की निगरानी का आदेश दिया.

समीक्षा
समीक्षा

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने एक अन्ने मार्ग स्थित संकल्प में आपदा प्रबंधन विभाग और जल संसाधन विभाग के साथ दक्षिण बिहार (South Bihar) के बाढ़ प्रभावित जिलों के स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा की. जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने सीएम को नदियों की स्थिति, तटबंधों की स्थिति और नदियों में जलस्तर की जानकारी दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी नदियों के जलस्तर का अपडेट लेते रहने और तटबंधों की सतत निगरानी करते रहने का अधिकारियों को निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री जी मेरी खुशी को ढूंढ दीजिए...SSP साहब कहते हैं- CM के पास जाओ या PM के पास जवाब नहीं मिलेगा'

समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने नालंदा, पटना, जहानाबाद, कैमूर, गया, औरंगाबाद जिला में बाढ़ की स्थिति, तटबंधों की स्थिति और वहां की नदियों में जलस्तर की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि झारखंड के इलाकों में अधिक वर्षा के कारण फल्गु एवं सोन नदी में अधिक पानी आने से तटबंधों पर दबाव बढ़ा है और पानी ओवर टॉप कर जाने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी है.

ये भी पढ़ें- नीतीश का जनता दरबार: 'अच्छे थे लालू..तब एक पर्ची पर सुनी जाती थी फरियाद'

इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को नदियों के जलस्तर का अपडेट लेते रहने के साथ तटबंधों की सतत निगरानी करते रहने और जहां भी तटबंध कटा हुआ है, वहां कटाव निरोधक कार्य तेजी से कराने का निर्देश दिया. छोटी-छोटी नदियों को संरक्षित रखने, नदियों के आपस में लिंक और बरसात के मौसम में आए हुए पानी का सदुपयोग करने के दिशा में कार्य करने को कहा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.