ETV Bharat / state

राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने दी कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि

author img

By

Published : Jan 24, 2020, 12:22 PM IST

बिहार विधानमंडल परिषद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव जाकर वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

कर्पूरी ठाकुर जयंती
कर्पूरी ठाकुर जयंती

पटना: आज कर्पूरी जयंती के अवसर पर बिहार विधानमंडल परिषद में अवस्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल फागू चौहान, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई मंत्रियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

'बिहार में हो रहा सबका साथ सबका विकास'
मौके पर विधानसभा और विधान परिषद के सारे कर्मचारी मौजूद रहे. जदयू के विधान पार्षद रणवीर नंदन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों के उत्थान के लिए कई काम किए हैं. उसी तरह से मुख्यमंत्री भी गरीबों के लिए काम कर रहे हैं. पार्टी उनके बताए रास्ते पर चल रही है. वहीं, बिहार में 'सबका साथ सबका विकास' का काम भी अच्छे से हो रहा है.

नेताओं ने किया कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव आएंगे सीएम
बता दें कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उन्हें गरीबों का मसीहा के नाम से जाने जाता है. सभी पार्टियां आज उनकी जयंती मना रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उनके पैतृक गांव जाकर भी वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

Intro:एंकर बिहार विधानमंडल परिषद में अवस्थित कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर आज कर्पूरी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल फागू चौहान पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी सहित कई मंत्रियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर विधानसभा और विधान परिषद के कर्मचारियों ने भी कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी आपको बता दें कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और गरीबों के मसीहा के नाम से जाने जाते हैं सभी पार्टियां आज कर्पूरी ठाकुर जयंती मना रही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उनके पैतृक गांव जाकर भी वहां पर अवस्थित प्रतिमा पर वहां माल्यार्पण करेंगे


Body: इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद रणवीर नंदन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीब व कमजोर वर्गों को उत्थान करने के लिए कई काम किए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वही काम कर रहे हैं निश्चित तौर पर अभी भी जनता दल यूनाइटेड पार्टी उनके बताए गए रास्ते पर चल रही है और सबका साथ सबका विकास का काम बिहार में हो रहा है बीयर रणवीर नंदन बिधान पार्षद


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.