ETV Bharat / state

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रबी महाभियान- 2022 का किया शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथों को किया रवाना

author img

By

Published : Oct 19, 2022, 7:21 PM IST

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने रबी महाभियान 2022 की शुरूआत की. एक अणे मार्ग में उन्होंने हरि झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया. पढ़ें पूरी खबर.

प्रचार रथ को रवाना करते सीएम नीतीश
प्रचार रथ को रवाना करते सीएम नीतीश

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 1 अणे मार्ग से रबी महाभियान- 2022 का शुभारंभ (Nitish Kumar launched Rabi Mahabhiyan 2022) किया. इस अवसर पर उन्होंने हरि झंडी दिखाकर रबी महाभियान प्रचार रथों को सभी जिलों के लिये रवाना किया. रबी फसल की सफलता के लिए सरकार ने कवायद की है.

ये भी पढ़ें- जीवेश मिश्रा ने कौशल जागरुकता रथ किया रवाना, बोले- बिहार के युवा हुनरबाज

रबी महाभियान- 2022 का शुभारंभ: रबी 2022 की सफलता के लिये रबी महाभियान की शुरूआत की जा रही है. इस महाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा.

सीएम ने रवाना किया प्रचार रथ: किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी, जैविक खेती को प्रोत्साहन एवं मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी भी दी जायेगी. राज्य के सभी जिलों के पंचायतों में 15 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक किसान चौपाल का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लगभग 12.5 लाख किसान भाग लेंगे. किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया जायेगा. प्रतिदिन तीन पंचायतों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा.

पुस्तिका का भी किया विमोचन: प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री ने रबी महाभियान - 2022 से संबंधित सीडी और पुस्तिका का भी विमोचन किया. इस अवसर पर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, कृषि विभाग के सचिव एन सरवन कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, निदेशक, कृषि विभाग आदित्य प्रकाश सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- सहरसा: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए राहत किट, DM ने दिखाई हरी झंडी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.