ETV Bharat / state

BJP की लाजवंती झा ने बजट की तारीफों के बांधे पुल, कहा- आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

author img

By

Published : Feb 7, 2022, 8:36 PM IST

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने केन्द्रीय बजट (Budget 2022) के बारे में कहा कि इसमें महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने को लेकर खास ख्याल रखा गया है. पढ़ें पूरी खबर...

Lajwanti Jha On Budget
Lajwanti Jha On Budget

पटनाः भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए केन्द्र सरकार की आम बजट को महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद बताया. मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष (BJP Mahila Morcha State President Lajwanti Jha) ने कहा कि इस बजट में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गई है. इसमें महिला कल्याण और बाल विकास (Women Welfare and Child Development) पर काफी बल दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- तेजप्रताप का तंज- 'बजट का तो रहने ही दीजिए, ये आदमी चाय भी कतई घटिया बनाता होगा पक्का'

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है. यह बजट उस काम में काफी मददगार सिद्ध होगा. उन्होंने कहा कि महिला कल्याण के लिए जितनी राशि दी गई है, इससे बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं का कल्याण होगा. महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी. केन्द्र सरकार सबका साथ सबका विकास नारे पर काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें- ईटीवी भारत से बोले जगदानंद सिंह- 'एक बार फिर झूठ का पुलिंदा साबित हुआ आम बजट, बिहार को कुछ भी नहीं मिला'

लाजवंती झा ने आगे कहा कि सरकार ने दो लाख अलग से आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की जो घोषणा की है, इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी. बजट में महिला कल्याण के लिए खास तौर पर व्यवस्था की गई राशि से स्पष्ट है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है. मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बिहार में घर-घर जाकर बजट को लेकर महिलाओं को जानकारी दे रही हैं. उन्हें अन्य किसी तरह की भी जरुरत होगी तो महिलाओं को हर संभव मदद की जाएगी.

विश्वसनीय खबरों को देखने के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP


ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.