ETV Bharat / state

आखिर क्या है 'जीविका' जिसकी हर तरफ होती है तारीफ, कैसे इससे जुड़कर मिलता है लाभ?

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Nov 22, 2023, 6:51 AM IST

हर तरफ बिहार की जीविका दीदियों की अक्सर ही चर्चा होती रहती है. आखिर यह 'जीविका' है क्या, जिसको लेकर नीतीश सरकार हमेशा बखान करती रहती है. यही नहीं केन्द्र भी इसकी सराहना करने से नहीं चूकता है. आगे पढ़ें कैसे यह काम करता है?

Jeevika Group Etv Bharat
Jeevika Group Etv Bharat

  • A step towards ensuring nutritious meals for all!
    Honored to witness Hon'ble Chief Minister Shri @NitishKumar inaugurating JEEVIKA Didi ki Rasoi at Sardar Patel Bhavan, Patna. pic.twitter.com/c9eF1gOHqF

    — BRLPS JEEViKA (@brlps_jeevika) October 3, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पटना : कहते हैं महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं. महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं भी चलायी जा रही है. बिहार सरकार भी महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. 'आधी आबादी' को लेकर सरकार समर्पित दिखाई पड़ती है.

जीविका है क्या? : आप अक्सर ही 'जीविका दीदी' का नाम सुनते होंगे. पर आपको पता है कि आखिर जीविका है क्या? आज हम आपको बताएंगे कि जिस जीविका की चर्चा नीतीश कुमार से लेकर केन्द्र सरकार तक करती है, वह कैसे महिलाओं को सक्षम बना रही है? कैसे यह बिहार में रोजगार का जरिया बन गयी है?

ईटीवी भारत GFX.
ईटीवी भारत GFX.

लगातार जुड़ रहे लोग : दरअसल, 'जीविका' स्वयं सहायता समूहों का नेटवर्क है. यह बिहार सरकार के ग्रामीण आजीविका प्रोत्साहन सोसायटी (BRLF) की निबंधित संस्था है. बिहार के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को सशक्त सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'जीविका' काम करती है. इसमें लोग लगातार जुड़ रहे हैं.

डेढ़ करोड़ जीविका दीदियों को जोड़ने का लक्ष्य : सरकार किस तरह से इस 'जीविका' को आगे बढ़ाने में लगी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नीतीश कुमार ने इसको लेकर बैठक की. जिसमें कहा गया कि अब तक 1 करोड़ 30 लाख जीविका दीदियां स्वयं सहायता समूह से जुड़ चुकी हैं, अब 1 करोड़ 50 लाख जीविका दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. यही नहीं शहरों में भी अब स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाएगा.

ईटीवी भारत GFX.
ईटीवी भारत GFX.

कैसे काम करता है 'जीविका' समूह : साल 2006-07 में नीतीश सरकार ने इसकी शुरुआत की थी. वर्ल्ड बैंक से लोन लिया गया था. इसमें जीविका के माध्यम से 10 से 12 महिलाओं का सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर खाते खुलवाए जाते हैं. उस समूह की प्रत्येक महिला के द्वारा हर महीने एक तय रकम खाते में जमा करवाया जाता है, जो बहुत ही छोटा रकम है.

कितना मिलता है लोन : इस समूह से जुड़ी महिलाएं अगर लोन लेना चाहें तो 30 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक का लोन मिल सकता है. इसमें कम ब्याज भी चुकाना पड़ता है. जीविका दीदी अस्पताल और विद्यालय के लिए भोजन बनाने के साथ-साथ किसानों से फसल की खरीददारी से लेकर मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन और बकरी पालन को भी बढ़ावा देती है.

योजनाओं से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें:-

औद्योगिक उड़ान के लिए बिहार सरकार है तैयार, आप भी शुरू कीजिए अपना रोजगार

Bihar Govt Scheme : बस आप खेलो और बिहार का नाम रोशन करो, सरकार नौकरी देने के लिए तैयार बैठी है

Bihar Govt Scheme : बिहार सरकार किसानों के लिए चला रही है यह योजना, 80 प्रतिशत मिलता है अनुदान

Bihar Govt Scheme : महिलाओं को बिहार सरकार दे रही है 10 लाख, जानें कैसे करें अप्लाई

Bihar Govt Scheme : अगर आप बिहार में अल्पसंख्यक हैं और स्वरोजगार करना चाहते हैं तो सरकार दे रही है 5 लाख, जानें कैसे करें अप्लाई

Bihar Govt Scheme : क्या आप भी बिहार में बेरोजगार हैं, सरकार आपको देगी 12 हजार, जानिए कैसे

Jal Jeevan Haryali Yojana : बिहार सरकार दे रही है 75 हजार, जानें कैसे करें अप्लाई

Bihar Vidhwa Pension Yojana : एक क्लिक में जानें किस तरह से उठाएं इस योजना का लाभ

Bihar Govt Scheme : घर में बेटी हुई है.. No Tension, सरकार तो उसके लिए पैसा जमा करा देगी, जानिए क्या करना होगा

Bihar Startup Policy : अगर आप अपने पांव पर खड़ा होना चाहते हैं तो बिहार सरकार 10 लाख देने के लिए तैयार, जानें कैसे मिलेगा

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana : क्या आप लेना चाहते हैं इसका लाभ? एक क्लिक में जाने पूरा डिटेल

Bihar Govt Scheme: बिहार में आप शादी करें और सरकार आपको रुपये भी दे तो क्या कहेंगे.. इसके लिए पढ़ें पूरी जानकारी वाली रिपोर्ट

अगर आप बिहार में रहकर मालामाल होना चाहते हैं तो सरकार के इस योजना का उठाएं लाभ, एक क्लिक में जानें सबकुछ

Bihar Kishan Credit Card Yojna : क्या आपको इसके बारे में पता है, एक क्लिक में जानें कैसे इसका लाभ उठाएं

Sabji Vikas Yojna : अब सब्जी के बिचड़ों की खेती पर मिलेगा 75 प्रतिशत अनुदान, किसानों को मिलेगा बंपर लाभ

Bihar Student Credit Card Scheme : एक क्लिक में जानें कैसे आपको मिलेगा, इसके लिए क्या-क्या जरूरी है?

Bihar Govt Scheme : बिहार सरकार दिव्यांगों को देती है 4800 रुपये, जानें इसके लिए क्या करना होगा

Bihar Govt Scheme : अगर आपकी फसल बर्बाद हो गयी है तो No Tension, बिहार सरकार देगी ₹13500

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.