ETV Bharat / state

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का 8वां स्थापना दिवस मनाया गया, विशेष राज्य और जातीय जनगणना पर JDU को समर्थन

author img

By

Published : Dec 26, 2021, 7:32 PM IST

आम जनता पार्टी का 8वां स्थापना दिवस राजगीर के कन्वेंशन हॉल में मनाया गया. इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्टी गरीबों की सेवा के लिए बनायी गई है. हम राजनीतिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे. पढ़ें रिपोर्ट..

राजगीर में मनाया गया आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का 8वां स्थापना दिवस
राजगीर में मनाया गया आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का 8वां स्थापना दिवस

नालंदा: आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का 8वां स्थापना दिवस अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर राजगीर में रविवार को आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के अध्यक्ष विधापति चंद्रवंशी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि वात्सायन द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया. कार्यक्रम में देश के वीर शहीद सेनानियों की आत्मा शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया.

यह भी पढ़ें- Special Status For Bihar: 'विशेष' दर्जा बिहार के लिए जरूरी, जानें वजह..

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधापति चन्द्रवंशी ने कहा कि पार्टी की स्थापना गरीबों की सेवा के लिए की गई है. देश की दुर्दशा को सुधारने के लिए आम जनता पार्टी संघर्ष करेगी. आम जनता पार्टी भविष्य में रोजगार उत्सर्जन मंत्रालय का गठन करेगी. देश में नियुक्तियों पर रोक लग गयी है. देश के युवा मुश्किल में हैं. राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का आंदोलन चलता रहेगा.

राजगीर में मनाया गया आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का 8वां स्थापना दिवस

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और जातीय जनगणना का पार्टी समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की राशि से बिहार में जातीय जनगणना की जाए. बिहार का पैसा विकास के कार्यों में खर्च की जानी चाहिए. समाज और देश के हित में पार्टी सदैव खड़ी रहेगी. जातीय जनगणना में केंद्र सरकार द्वारा राशि खर्च नहीं की जाती है, तो पार्टी संसद का घेराव करेगी.

ये भी पढ़ें- बिहार को विशेष दर्जा: JDU की जिद.. तो BJP भी स्टैंड पर कायम, क्या कहते हैं जानकार..

विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.