ETV Bharat / state

बिहार-झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: जमुई से हार्डकोर नक्सली सुखदेव मुर्मू गिरफ्तार

author img

By

Published : May 26, 2021, 7:58 PM IST

जमुई में बिहार और झारखंड की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हार्डकोर नक्सली सुखदेव मुर्मू को भेलवाघाटी से गिरफ्तार किया है.

पुलिस की गिरफ्त में नक्सली
पुलिस की गिरफ्त में नक्सली

जमुई: बिहार झारखंड की पुलिस ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. गिरफ्तार नक्सली की पहचान भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवाघाटी गांव निवासी सुखदेव मुर्मू, पिता बड़कू मुर्मू के रूप में की गई है.

इसे भी पढ़ें:बारिश में क्या होता है रेड, ऑरेंज, येलो, ब्लू और ग्रीन अलर्ट, ऐसी स्थिति में क्या करें?

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी
चकाई थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि चकाई थाना कांड संख्या 17/ 18 के अभियुक्त नक्सली सुखदेव मुर्मू के घर में रहने की सूचना मिली थी. झारखंड के भेलवाघाटी थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार, चकाई एसआई संजय कुमार यादव और चकाई सैप के जवानों ने एक टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान नक्सली सुखदेव मुर्मू को घर से ही गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें:जमुई में साइक्लोन यास का असर, सुबह से ही तेज हवा के साथ बूंदाबांदी

गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले
गिरफ्तार नक्सली पर चकाई थाना कांड संख्या 17/18 का अभियुक्त था. जिस पर धारा 120 बी भदवि एवं 25 1बीए 2635 आर्म्स एक्ट 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22 यूएपी एक्ट के तहत केस दर्ज था. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.