ETV Bharat / state

Gopalgnj News: कांग्रेस नेता रविंद्र मिश्रा बोले- 'भारत जोड़ो यात्रा से BJP में हड़कंप'

author img

By

Published : Jan 3, 2023, 7:54 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra in Bihar ) शुरू होने वाली है. इसमें शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री रविंद्र मिश्रा ने गोपालगंज में लोगों से आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बांका के मंदार पर्वत से भारत यात्रा का बिहार में शुभारंभ हो रहा है. इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी गोपलगंज से हो यह हमलोगों के ऊपर जिम्मेदारी है. इस यात्रा से बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है. पढ़ें पूरी खबर..

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए गोपालगंज में बैठक

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता रविन्द्र मिश्रा ने मंगलवार को लोगों से बिहार में शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील (Appeal to join Bharat Jodo Yatra) की. रविंद्र मिश्रा गोपालगंज में भारत जोड़ो यात्रा के जिला प्रभारी हैं. उन्होंने यहां भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अपने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस यात्रा से बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है.

ये भी पढ़ेंः बिहार में यात्राओं का दौरः 'भारत जोड़ो यात्रा' में महागठबंधन के नेताओं के शामिल होने पर संशय

बांका से शुरू होगी यात्राः रविंद्र मिश्रा ने अपने कार्यकर्ताओं को 5 जनवरी को बांका से बोधगया तक 1200 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गोपालगंज से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला चार जनवरी को गोपालगंज से बांका मदार पर्वत के लिए रवाना होगा. दरअसल, बिहार में भी आगामी 5 जनवरी से बांका के मंदार पर्वत से कांग्रेस की भारत जोड़ो, हाथ जोड़ो यात्रा शुरू होगी. इसको लेकर गोपालगंज में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता पिछले 2 दिनों से कैंप किए हुए हैं.

गोपालगंज से अधिक से अधिक भागदीरी सुनिश्चित होः बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री व कांग्रेस नेता रविंद्र मिश्रा ने बताया कि गोपालगंज से अधिक से अधिक भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भागीदारी हो. इसी को लेकर वे दो दिनों से जिले में कैंप कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि गोपालगंज में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी आश्वासन दिया है कि बांका से शुरू होने वाले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी होगी.

बिहार में 1200 किमी तक होगी यात्राः रविंद्र मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी का कन्याकुमारी से श्रीनगर तक भारत जोड़ो यात्रा जारी है. इस कड़ी में जिन राज्यों में राहुल गांधी नहीं पहुंच पा रहे हैं. उन राज्यों में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पूरी करनी है. इसी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बांका के मंदार से गया तक के लिए करीब 1200 किलोमीटर की पदयात्रा आरंभ होगी. यह पदयात्रा 50 दिनों में पूरी होगी.

पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस कर रही जनसंपर्कः उन्होंने कहा कि इसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में लोगों से मिलकर भारत जोड़ो यात्रा में अधिक भागीदारी के लिए जनसंपर्क कर रही है. साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल मे रसोई गैस का दाम 400 रुपया, पेट्रोल का दाम 65 रुपया था. आज यह दाम 1200 के पार और पेट्रोल 100 के पार है. बेरोजगार दर-दर भटक रहे हैं. वहीं देश का सारा पैसा आज की मोदी सरकार राहुल गांधी को गलत बताने के लिए खर्च कर रही है.

" राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी में हड़कंप मंचा हुआ है. अब बिहार में भी बांका से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होने जा रही है. इसमें गोपालगंज से अधिक से अधिक भागीदारी हो. इसी को लेकर मैं दो दिनों से जिले में कैंप कर रहा हूं. गोपालगंज में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी आश्वासन दिया है कि बांका से शुरू होने वाले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी होगी" -रविन्द्र मिश्रा, पूर्व मंत्री ग्रामीण विकास, बिहार सरकार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.