ETV Bharat / state

टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, 100 दिनों तक मेडिकल टीम करेगी सर्वे

टीबी मुक्त भारत अभियान का भव्य शुभारंभ एमसीबी में किया गया है. 100 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने की.

TB free India campaign launched
टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 25, 2026 at 2:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

एमसीबी : टीबी उन्मूलन की दिशा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया. इस अभियान का उद्देश्य संभावित टीबी मरीजों की समयबद्ध पहचान कर उन्हें निःशुल्क और समुचित उपचार उपलब्ध कराना है.

टीबी अब नहीं है लाइलाज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है. समय पर जांच, नियमित दवा और उचित देखभाल से इसे पूरी तरह खत्म किया जा सकता है.स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को मिशन मोड में चलाया जाए और घर-घर सर्वे के माध्यम से मरीजों की पहचान सुनिश्चित की जाए, ताकि समय रहते उनका इलाज शुरू किया जा सके.

TB free India
टीबी उन्मूलन की दिशा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

100 दिनों तक मेडिकल टीम करेगी जांच

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि अगले 100 दिनों तक टीबी मरीजों की खोज, जांच और उपचार पर विशेष फोकस रहेगा. इसके लिए अलग-अलग स्वास्थ्य टीमों का गठन किया गया है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्क्रीनिंग करेंगी. उन्होंने ये भी बताया कि टीबी मरीजों को सरकार निःशुल्क दवाएं, पोषण सहायता और नियमित फॉलोअप की सुविधा दे रही है.

TB free India campaign launched
100 दिनों तक मेडिकल टीम करेगी सर्वे (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

क्या हैं टीबी के लक्षण ?

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह ने जनप्रतिनिधियों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की, वहीं महापौर रामनरेश राय ने स्वच्छता और जागरूकता को टीबी से बचाव का महत्वपूर्ण उपाय बताया. इस दौरान टीबी के लक्षणों और बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई. विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करानी चाहिए. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित हुए.

टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का हुआ सम्मान

बलौदाबाजार में टीबी हारेगा, देश जीतेगा का संकल्प, CMHO ने ETV Bharat से की विशेष बातचीत
फरसगांव सहकारी बैंक में अव्यवस्था, खुद के पैसों के लिए भटक रहे किसान