ETV Bharat / state

रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ 165 रनों की आक्रामक पारी, यूपी को दिलाई बढ़त

आंध्र प्रदेश ने पहली पारी में 470 रन बनाए, जवाब में यूपी की टीम ने 471 रन बनाए.

रिंकू सिंह
रिंकू सिंह (Photo Credit; UPCA)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 19, 2025 at 7:56 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: यूपी के कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शनिवार को आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच खेला गया. मैच के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के तरफ से टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने नाबाद 165 रन की पारी खेली. रिंकू सिंह के 165 रन के दम पर उत्तर प्रदेश टीम की टीम ने आंध्र प्रदेश की टीम पर पहली पारी में एक रन की बढ़त ली, लेकिन यह मुकाबला ड्रॉ हो गया. इससे पहले आंध्र प्रदेश ने पहली पारी में 470 रन बनाए थे. जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 471 रन बनाए.

बता दें कि जब एक-एक करके उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी आंध्र प्रदेश के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पा रहे थे और टीम के लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी था. उस समय रिंकू सिंह एक छोर से टीम की कमान संभाले हुए थे.

आंध्र प्रदेश की टीम की पहली पारी में बनाए गए 470 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में चौथे दिन उत्तर प्रदेश ने 169 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 471 बनाकर पारी को घोषित किया. इसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी सहमति से मुकाबला को ड्रॉ पर छोड़ दिया. उत्तर प्रदेश की टीम के खाते में तीन अंक आए तो वही आंध्र प्रदेश के खाते में एक अंक आया.

शनिवार को जब ग्रीनपार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच मुकाबला शुरू हुआ तो बैटिंग करने रिंकू और विप्रराज ने 6 विकेट के नुकसान पर 294 रनों से उत्तर प्रदेश की पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने 119 रनों की समझदारी कर उत्तर प्रदेश की टीम के संभाला. इसके बाद रिंकू सिंह ने आठवीं विकेट के लिए शिवम के साथ भी शतकीय साझेदारी की. शिवम 38 रनों पर पेवेलियन की ओर लौट गए थे.

शिवम शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए शिवम मावी (20) के साथ मिलकर रिंकू सिंह ने एक बार फिर से टीम को संभाली. इस तरह उन्होंने उत्तर प्रदेश टीम को एक रन की बढ़त दिलाई. बता दें कि रिंकू सिंह का रणजी में अब-तक 163 रनों का व्यक्तिगत स्कोर था, जिसे उन्होंने इस मैच में तोड़ दिया.