ETV Bharat / state

अजयराज सिंह हत्याकांड के आरोपी को मारने निकले बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली

आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. घायल को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है.

SP visits the hospital to check on injured accused
घायल आरोपी को अस्पताल देखने पहुंचे एसपी (ETV Bharat Chittorgarh)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 31, 2026 at 2:12 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चित्तौड़गढ़: जिले में गत वर्ष हुए अजयराज सिंह हत्याकांड के मामले में पैरोल पर चल रहे आरोपी ईश्वरसिंह डेट की हत्या करने के लिए निकले हिस्ट्रीशीटर प्रभुसिंह चौहान की पुलिस से भिड़ंत हो गई. आरोपी ने पुलिस पर फायर किए. इसके जवाब में पुलिस ने भी जब आरोपी पर जवाबी फायर किए, तो बदमाश के पैर में गोली लग गई. घायल आरोपी को जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है. ट्रॉमा वार्ड में कड़े सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए है. इस संबंध में शंभूपुरा थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है.

चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव ने बताया कि प्रभु सिंह, चित्तौड़गढ़ सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है. इसके बारे में पुलिस को सूचना थी वह अवैध हथियार के साथ घूम रहा है और आपसी रंजिश में दूसरे गैंग से गैंगवार की फिराक में था. इस सूचना पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. नाकाबंदी के दौरान क्रॉस फायरिंग हुई थी. इसमें प्रभु सिंह के पैर में गोली लगी. इसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एसपी ने बताया इसलिए लगी गोली... (ETV Bharat Chittorgarh)

पढ़ें: चित्तौड़गढ़ जेल की सुरक्षा में पोल: अजयराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी की बैरक से मोबाइल बरामद

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भैरूं झुपड़ा, ईश्वर सिंह डेट गैंग की रंजिश की बात सामने आई है. इन्हीं के संबंध में गैंगवार की सूचना पुलिस को मिली थी. तलाशी के दौरान क्रॉस फायरिंग में उसे गोली लग गई. वह अभी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं. मौके पर एफएसएल की टीम ने विजिट किया है और साक्ष्य जुटाए. गत वर्ष हुए अजयराज सिंह हत्याकांड के मामले में गंगरार थाने का हिस्ट्रीशीटर ईश्वरसिंह डेट जेल में बंद था. गत दिनों वह पैरोल पर रिहा हुआ था. अभी भी वह पैरोल पर ही चल रहा है. इसके 5 अगस्त तक पैरोल पर रहने की बात सामने आई है.

पढ़ें: बर्थडे पार्टी में अवैध बंदूक से हवाई फायरिंग, सोशल मीडिया पर अपलोड रील, तीन गिरफ्तार

ट्रॉमा वार्ड बना छावनी, एसपी भी पहुंचे: इधर, मामले में पुलिस की फायरिंग में घायल हुए प्रभु सिंह को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है. इसे अलग से आईसीयू में रखा गया है. अंदर क्यूआरटी को तैनात किया गया है तथा बाहर सदर थाना पुलिस का जाता पहरा दे रहा है. सदर थाना अधिकारी प्रेमसिंह भी मौके पर मौजूद है. वहीं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव भी ट्रॉमा वार्ड में पहुंचे. यहां उन्होंने घायल प्रभु सिंह के बारे में जानकारी ली.