UP IAS Transfer; 34 अधिकारी इधर-उधर, हरदोई कानपुर और मुरादाबाद समेत कई जिलों के डीएम बदले
यूपी सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 22, 2026 at 7:16 AM IST
|Updated : September 22, 2026 at 7:35 AM IST
लखनऊ/हरदोई : यूपी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का तबादला किया है. शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कुल 34 अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है. इस फेरबदल के तहत हरदोई, मुरादाबाद, कुशीनगर, कानपुर नगर, बागपत और महोबा समेत कई महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है.
हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. उनकी जगह विशेष सचिव (राज्य कर) राहुल पांडेय को हरदोई की कमान सौंपी गई है. कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को हटाकर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के पद पर तैनात किया गया है. उनकी जगह कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है.
शासन स्तर पर तैनात विशेष सचिवों और विकास प्राधिकरणों के शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है. कई अधिकारियों को वेटिंग लिस्ट या विभिन्न निगमों के प्रबंध निदेशक (एमडी) और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पदों पर समायोजित किया गया है.
हरदोई से मुरादाबाद भेजे गए अनुनय झा : जिलाधिकारी अनुनय झा का स्थानांतरण मुरादाबाद जिले में किया गया है. अब तक राज्य कर विभाग में विशेष सचिव पद पर कार्यरत 2014 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल पांडे को हरदोई का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. 2014 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल पांडे के जल्द ही हरदोई पहुंचकर कलेक्ट्रेट में विधिवत पदभार ग्रहण करने की संभावना है.
ट्रांसफर सूची (नाम, पदनाम, वर्तमान तैनाती और नई तैनाती)
1- अनुनय झा, जिलाधिकारी हरदोई, नई तैनाती: जिलाधिकारी, मुरादाबाद
2- राहुल पांडेय, विशेष सचिव राज्य कर, नई तैनाती: जिलाधिकारी, हरदोई
3- एम. अरुन्मोली, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण/सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा, नई तैनाती: जिलाधिकारी, एटा
4- संजय चौहान, जिलाधिकारी अमेठी, नई तैनाती: जिलाधिकारी, कुशीनगर
5- महेंद्र सिंह तंवर, जिलाधिकारी कुशीनगर, नई तैनाती: जिलाधिकारी, कानपुर नगर
6- अनुज मलिक, मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण, नई तैनाती: जिलाधिकारी, संतकबीरनगर
7- आलोक कुमार, जिलाधिकारी संतकबीर नगर, नई तैनाती: जिलाधिकारी, पीलीभीत
8- ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी पीलीभीत, नई तैनाती: जिलाधिकारी, बलिया
9- शशांक चौधरी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी/अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा, नई तैनाती: जिलाधिकारी, अमेठी
10- दिव्यान्शु पटेल, नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद, नई तैनाती: जिलाधिकारी, बागपत
11- प्रभास कुमार, विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति/संयुक्त प्रबंध निदेशक, उप्र जल निगम (ग्रामीण), नई तैनाती: जिलाधिकारी, महोबा
12- उमेश प्रताप सिंह, विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण/निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण/प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, नई तैनाती: जिलाधिकारी, बिजनौर
13- सत्य प्रकाश पटेल, वर्तमान तैनाती: विशेष सचिव, नगर विकास, नई तैनाती: जिलाधिकारी, हाथरस
14- अशोक कुमार, विशेष सचिव, सिंचाई जल संसाधन एवं परती भूमि विकास, नई तैनाती: जिलाधिकारी, हमीरपुर
15- हिमांशु कौशिक, विशेष सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार, नई तैनाती: नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद
16- विजय कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन (यूपीएल्को), नई तैनाती: मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर
17- संतोष बहादुर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, नई तैनाती: मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी
18- विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर, नई तैनाती: मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा)
19- विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर, नई तैनाती: उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण/सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा
20- शैलेंद्र भाटिया, विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक/ हाप्रबंधक, यूपीडेस्को, नई तैनाती: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा)
21- गजल भारद्वाज, जिलाधिकारी महोबा, नई तैनाती: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा.
22- नितिन मदान, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामपुर, नई तैनाती: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी.
23- जसजीत कौर, जिलाधिकारी बिजनौर, नई तैनाती: प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन (यूपीएल्को).
24- जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी कानपुर नगर, नई तैनाती: निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद.
25- नेहा बंधु, मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी, नई तैनाती: अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन.
26- अमनदीप डुली, अपर आयुक्त मनरेगा, नई तैनाती: नियंत्रक, विधिक बाट माप.
27- अस्मिता लाल, जिलाधिकारी बागपत, नई तैनाती: विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण/निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण/प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम.
28- अभिषेक गोयल, जिलाधिकारी हमीरपुर, नई तैनाती: विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक.
29- मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी बलिया, नई तैनाती: प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड.
30- निधि श्रीवास्तव, विशेष सचिव उच्च शिक्षा, नई तैनाती: विशेष सचिव, राज्य कर.
31- अरविंद सिंह, जिलाधिकारी एटा, नई तैनाती: विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद.
32- राजेंदर पेंसिया, जिलाधिकारी मुरादाबाद, नई तैनाती: विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार.
33- अतुल वत्स, जिलाधिकारी हाथरस, नई तैनाती: विशेष सचिव, राजस्व.
34- चंद्र शेखर, विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन, नई तैनाती: विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार.
यह भी पढ़ें : UP IAS Transfer: 14 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी तबादला सूची
यह भी पढ़ें :यूपी में 5 IAS अफसरों के तबादले, आकांक्षा राणा बनी विशेष सचिव, देखें पूरी लिस्ट

