ETV Bharat / state

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती के फाइनल परिणाम में संशोधन, 107 अभ्यर्थी सफल, समय रहते यहां कर लें दोबारा जांच

परिणाम में हुए संशोधन के बाद अभ्यर्थी अपने नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों की दोबारा जांच कर लें.

Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog
समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती के परिणाम में संशोधन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : September 22, 2026 at 8:02 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने समाज शास्त्र शिक्षकों की भर्ती के पोस्ट कोड-26029 के फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन किया है. आयोग की ओर से इस भर्ती का अंतिम परिणाम पहले 2 सितंबर को घोषित किया गया था. अब दो अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द होने के बाद परिणाम में आवश्यक संशोधन किया गया है. आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पोस्ट कोड-26029 के फाइनल परिणाम में ओबीसी अनारक्षित और ओबीसी बीपीएल वर्ग के दो अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द होने के कारण परिणाम में आंशिक संशोधन करना पड़ा है. आयोग ने संशोधित फाइनल परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. उन्होंने बताया कि संबंधित भर्ती में एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण रिक्त रह गया है. इस श्रेणी में निर्धारित पद के लिए पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के चलते आयोग की ओर से उक्त पद को खाली रखा गया है.

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती के परिणाम में संशोधन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि, "संशोधित परिणाम में भर्ती प्रक्रिया में सफल 107 अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों का पूरा विवरण उपलब्ध करवाया गया है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना संशोधित परिणाम देख सकते हैं. अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे परिणाम से संबंधित जानकारी के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को ही मान्य मानें. परिणाम में हुए संशोधन के बाद अभ्यर्थियों को अपने नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों की दोबारा जांच करने की सलाह दी गई है. पोस्ट कोड-26029 के तहत समाज शास्त्र शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में जाकर संशोधित फाइनल परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं."

आयोग ने सफल अभ्यर्थियों का विवरण सार्वजनिक करते हुए उनके नाम, रोल नंबर और अंकों को परिणाम में शामिल किया है. आयोग के अनुसार, परिणाम में यह बदलाव दो अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द होने के कारण किया गया है. वहीं, एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने से एक पद फिलहाल खाली रह गया है.

आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

एचपीआरसीए ने स्पष्ट किया है कि संशोधित परिणाम ही पोस्ट कोड-26029 के तहत समाज शास्त्र शिक्षकों की भर्ती का वर्तमान फाइनल परिणाम माना जाएगा. अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति से बचने के लिए पुराने परिणाम के बजाय वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित परिणाम की जांच करें. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर संशोधित परिणाम उपलब्ध है. अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर परिणाम में अपना नाम, रोल नंबर और अंक जांच सकते हैं तथा भर्ती से संबंधित आगामी सूचनाओं के लिए आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर नजर रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सीबीएसई स्कूलों को मिले इतने अर्थशास्त्र शिक्षक, 30 हजार रुपये मासिक मानदेय, पांच साल के लिए...

ये भी पढ़ें: हिमाचल में राशन सप्लाई का पूरा सिस्टम बदलने की तैयारी, नई POS मशीन से 4G की स्पीड में मिलेगा राशन, FCI से डिपुओं तक होगी निगरानी