ETV Bharat / state

थानेदार पर ही तान दी पिस्टल, कहा- 'सबको ठोक दूंगा', आखिरकार पुलिस को चलानी पड़ी गोली

भोजपुर में एनकाउंटर में पुलिस ने पिस्टल लहराने वाले विक्षिप्त युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. पढ़ें पूरी खबर.

Encounter In Bhojpur
दारोगा पर पिस्टल तान कर खड़ा युवक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 17, 2026 at 10:56 AM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

भोजपुर: बिहार के भोजपुर में पुलिस के सामने पिस्टल लहराने वाले मानसिक पीड़ित युवक को पुलिस ने गोली मारी है. पैर में गोली लगने के कारण युवक जख्मी हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार युवक बीते दिन मंगलवार से ही पिस्टल लेकर घूम रहा था. इस दौरान कई राउंट फायरिंग भी. थानाध्यक्ष पर पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी भी दी थी. घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव की है.

एसडीएम को दी थी धमकी: मामला जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के बिलौटी गांव का है. आरोपी भरत तिवारी ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट कर जगदीशपुर SDM को एनकाउंटर की धमकी दी थी. इसी मामले में पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गयी थी, लेकिन पुलिस को खुद 'बैकफुट' पर आना पड़ा था. युवक हाथ में हथियार लिए पुलिस से बातचीत करता रहा था, लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई. दारोगा पर 20 मिनट तक पिस्टल ताने रखा था. चालाकी करने पर पुलिस वालों को गोली मारने की धमकी भी दी.

Encounter In Bhojpur
भारत तिवारी ने पुलिस पर तानी पिस्टल (ETV Bharat)

पुलिसकर्मी पर तानी पिस्टल: शाहपुर थानाध्यक्ष हाथ जोड़कर युवक को समझाते रहे कि 'हथियार दे दो, मेरे साथ चलो' लेकिन युवक ने कहा कि 'आपलोग मेरे घर में हैं..आप जाइये..' इस दौरान बगल से एक जवान हथियार लेकर गुजर रहा था तो उसने उस जवान पर पिस्टल तान दी. कहा- 'गोली मारेगा..मार देंगे नहीं तो भागो यहां से नहीं तो सबको ठोक दूंगा..' इस दौरान युवक की मां पुलिस पदाधिकारी से गुहार लगाती रही कि 'कृप्या गोली मत चलाइये..'. इसपर मां को कहता है कि 'तुम हटो, दो-चार को ठोक देते हैं.'

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल: इस दौरान पुलिस पर कई आरोप लगाये. कहा कि 'जहां कार्रवाई करनी चाहिए वहां बंदूक नहीं निकलता है. घूस लेकर अपनी बोलती बंद कर लेता है और आज पिस्टल दिखाने के लिए निकला है. हिम्मत है तो जाके क्रिमिनल को पकड़ो. तुमलोगों की क्षमता नहीं है क्रिमिनल को पकड़ने की. जाओगे तो वहीं पर ठोक देगा. कोई चालाकी किया तो सीधे गोली मार देंगे.' इस दौरान यह भी कहता है कि 'रिपोर्टिंग करो..वीडियो बनाओ.' युवक बोलता रहा और पुलिस पदाधिकारी मूकदर्शक बनकर देखती रही.

बेड पर लेटकर दारोगा से की बातचीत: इसके बाद युवक अपने बेड पर लेट जाता है और दारोगा को कुर्सी पर बैठने के लिए कहता है. दारोगा युवक से पूछता है कि 'आप क्या बनना चाहते हैं?' तो इसपर वह कहता है कि 'आपको देखकर नहीं लगता है कि हम क्या बनना चाहते हैं. आपका दिल और दिमाग सब समझ रहा है कि हम क्या हैं, लेकिन आपलोग यह स्वीकार नहीं कर पाएंगे, क्योंकि आपकी भी नौकरी है. इसलिए कुछ नहीं बोल सकते हैं.'

Encounter In Bhojpur
भारत तिवारी (ETV Bharat)

'एसडीएम तो मेरा पहला टार्गेट है': दारोगा पूछता है कि 'आपने एसडीएम साहब को क्यों धमकी दी. उनसे आपकी क्या दुश्मनी है?' इसपर युवक कहता है कि 'वह तो मेरा पहला टार्गेट है.' दारोगा ने कहा, उन्होंने ऐसा क्या किया कि आपने उन्हें धमकी दी. इसपर कहता है कि ये बात उनसे जाकर पूछिए. फिर दारोगा पूछता है कि आप उनसे कभी मिले हैं. इसके बाद युवक कोई जवाब नहीं देता है और बिछावन पर लेटकर हाथ में पिस्टल लिए मुस्कुराते रहता है.

क्या कहती है पुलिस: मामले को लेकर शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया था कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि संबंधित युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है. उसके परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि पिछले दो-तीन वर्षों से उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है. इसी कारण उसने इस प्रकार का व्यवहार किया.

"विशेष रूप से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के पास हथियार होने की बात को पुलिस गंभीरता से ले रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास पिस्तौल कैसे पहुंची. वह लाइसेंसी है या अवैध. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है." -राजेश मालाकार, शाहपुर थानाध्यक्ष

Encounter In Bhojpur
अस्पताल में भर्ती जख्मी (ETV Bharat)

पुलिस पर फायरिंग: बुधवार को एक बार फिर पुलिस आरोपी को नियंत्रित करने के लिए पहुंची थी. भारी संख्या में पुलिस बल को देख फायरिंग करने लगा. पुलिस अपने ऊपर फायरिंग होते देख आत्मरक्षा में गोली चलायी. इस दौरान उसके दोनों पैर में गोली लगी. जख्मी हालात में शाहपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सदर अस्पताल लाया गया और फिर पटना रेफर कर दिया गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर जदगीदशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा और शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार पहुंचे.

Encounter In Bhojpur
अस्पताल में मौदूद पुलिस (ETV Bharat)

"मानसिक रूप से परेशान युवक द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई. जिसके बाद जवाबी करवाई में पुलिस द्वारा युवक के दोनों पैर में दो गोली लगी है. इलाज के लिए आरा से पटना रेफर किया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है." - राजेश कुमार शर्मा, एसडीपीओ

ये भी पढ़ें: