ETV Bharat / state

भ्रष्टाचार के खिलाफ विस्थापितों ने बोकारो उपायुक्त की निकाली शव यात्रा, पुलिस ने रोका

बोकारो में विस्थापितों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ डीसी का पुतला बनाकर शव यात्रा निकाली. जिसे पुलिस ने रोक दिया.

DC FUNERAL PROCESSION IN BOKARO
विस्थापितों का आंदोलन (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 12, 2025 at 8:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: जिले में डीपीएलआर के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विस्थापितों ने बोकारो डीसी का पुतला बनाकर शव यात्रा निकाली, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. पूर्व से घोषित कार्यक्रम के तहत निर्धारित विस्थापित बोकारो हवाई अड्डा के समीप भारी संख्या में लोग पहुंचे और शव यात्रा की तैयारी करने लगे. शव यात्रा निकालते तभी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में दलबल के साथ आए पुलिस के द्वारा यात्रा को रोक दिया गया.

विस्थापित नेता अरूण कुमार महतो का आरोप है कि डीपीएलआर भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. जहां अधिकारी के द्वारा नियम विरूद्ध पर्चा काटा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सहायक कर्मचारियों के द्वारा पुनर्वासित भूमि को लूटने का काम किया जा रहा है. जिसका विरोध शुक्रवार को डीसी का पुतला बनाकर शव यात्रा का कार्यक्रम रखा था. विस्थापित नेता ने कहा कि प्रशासन के द्वारा शव यात्रा को रोक कर हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों को भी छीना जा रहा है.

जानकारी देते विस्थापित और अधिकारी (ईटीवी भारत)

मामला हल नहीं हुआ तो फिर से निकाली जाएगी शव यात्रा

विस्थापितों का कहना है कि अगर उपायुक्त डीपीएलआर के भ्रष्टाचार के खिलाफ गंभीर नहीं होते हैं और संज्ञान नहीं लेते हैं तो आने वाले समय में फिर से शव यात्रा निकालकर भोज कार्यक्रम भी किया जाएगा. वहीं प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सेवा राम साहू ने कहा कि विस्थापितों के द्वारा शव यात्रा कार्यक्रम में डीसी का पुतला बनाकर लाया गया था. जिसे जब्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि विस्थापितों की जो भी मांग है, उसे उपायुक्त के सामने रखने का काम किया जाएगा. हालांकि प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट मामले को लेकर ज्यादा कुछ भी बोलने से बचते नजर आए.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय कोल सचिव ने बेलगड़िया टाउनशिप में स्वास्थ्य सुविधाओं का किया उद्घाटन, कहा- विस्थापितों को मिलेगा मालिकाना हक

बड़कागांव के आंदोलन की धमक पहुंची दिल्ली, क्या है आखिर कट ऑफ डेट का राज

पलामू का पोलपोल बनेगा विस्थापितों के लिए मॉडल गांव, नक्सलियों के गढ़ से निकले बच्चों के लिए शुरू हुआ स्मार्ट क्लास